फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: हर वीरवार मोहाली में युवाओं के लिए लगेंगे रोजगार शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
हर वीरवार मोहाली में युवाओं के लिए लगेंगे रोजगार शिविर
विज्ञापन

जिला रोजगार विभाग की ओर से युवाओं को रोजगार दिलवाने में की जाएगी मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। जिला रोजगार एवं व्यवसाय ब्यूरो की ओर से हर महीने लगाए जाने वाले रोजगार शिविर अब हर वीरवार को लगाया जाएगाए जिससे जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें। इन शिविर का आयोजन रोजगार विभाग में ही किया जाएगा।
जानकारी की मुताबिक मोहाली के डीसी आशिका जैन ने जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो को आदेश दिया है कि हर महीने के अंतराल में लगाए जाने वाले रोजगार शिविर को विभाग द्वारा हर हफ्ते लगाया जाएगा। इन शिविरों को डीसी कांप्लेक्स में बने जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो में लगाया जाएगा। जहां शहर के 8वीं/10वीं/12वीं/ग्रेजुएट और मास्टर डिग्री जैसी शैक्षिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इसमें भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

डीसी आशिका जैन ने कहा कि इन प्लेसमेंट परिसरों के तहत जिले के विभिन्न संस्थानों जैसे बैंक, बीमा कंपनियां, ऑटोमोबाइल कंपनियां, विनिर्माण और रसद कंपनियां, खुदरा, मॉल, बीपीओ, आईटी आदि क्षेत्र की कंपनियां शामिल होंगी। ऐसे में योग्य उम्मीदवार इस मौके का फायदा उठाते हुए लाभ ले सकते हैं। जिले के बेरोजगार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान किए जा सकें और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सके। गुरुवार प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने के लिए योग्य उम्मीदवार जिला रोजगार विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते हैं या रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए हर वीरवार को सुबह 10 बजे सीधे जिला रोजगार और व्यापार ब्यूरो कार्यालय पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

कल सुबह 10 बजे लगेगा शिविर
16 फरवरी को सुबह 10 बजे करवाए जा रहे रोजगार शिविर में एक्सिस बैंक, एलिना ऑटो, एमजी बेकर (निक बेकर) और क्वाड्रंट टेलिवेंचर कंपनियों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इस शिविर में क्वालिटी ऑडिटर, अकाउंटेंट, कुक, वेटर, काउंटर सर्विस, रिलेशनशिप ऑफिसर, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव आदि पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें दसवीं, बारहवीं, स्नातक (किसी भी स्ट्रीम में) एवं होटल मैनेजमेंट, आईटीआई (फिटर/टर्नर/मैकेनिक/खाद्य उत्पादन/बेकरी) आदि भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें