फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali Crime: इंजीनियर की कार को पहले पीछे से मारी टक्कर, फिर पिस्टल तान धमकाया, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Dec 2022 04:18 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

मोहाली के सेक्टर-82 स्थित फॉल्कन व्यू के पास दो दिसंबर को कार चालक जीरकपुर से खरड़ जा रहा था। एक कार ने पहले उसे पीछे से टक्कर मारी। हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुल गए। इसके बाद जब कार चालक ने कार से बाहर आकर विरोध किया तो आरोपी ने उस पर पिस्टल तान दी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर हथियार ले जाने, सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालने और हथियारों वाले गीतों पर बैन लगा दिया है, इसके बावूजद लोग अब भी हथियार लेकर घूम रहे हैं।
विज्ञापन


मोहाली के सेक्टर-82 स्थित फॉल्कन व्यू के पास दो दिसंबर को कार चालक जीरकपुर से खरड़ जा रहा था। एक कार ने पहले उसे पीछे से टक्कर मारी। हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुल गए। इसके बाद जब कार चालक ने कार से बाहर आकर विरोध किया तो आरोपी ने उस पर पिस्टल तान दी। सोहाना थाना पुलिस ने इस संबंधी विभिन्न धाराओं समेत असला एक्ट लगाकर केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खरड़ निवासी सतनाम सिंह ने बताया कि वह इंजीनियर हैं। दो दिसंबर को वह काम खत्म करने के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे जीरकपुर से खरड़ अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान सेक्टर-82 में फॉल्कन व्यू के पास एक कार ने पीछे से उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार से बाहर निकलकर जब वह दूसरे कार चालक के पास पहुंचे तो देखा कि वह चालक नशे में था। उसने पिस्टल निकालते हुए उन पर तान दी। घटना के बाद मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


आरोपी उन्हें भी पिस्टल दिखाकर डराने लगा। यह देखकर सब वहां से दूर हो गए। वहीं उन्होंने 112 नंबर पर घटना के बारे में सूचना दी। सूचना के करीब 15 मिनट बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर आरोपी को काबू करके उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें