फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मोहाली में कोरोना के आठ संक्रमित मिले, एक व्यक्ति तंदुरुस्त हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में मंगलवार को आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले, जबकि एक व्यक्ति तंदुरुस्त हुआ है। किसी की कोरोना महामारी से मौत नहीं हुई। डीसी ईशा कालिया ने कहा कि अब जिले में केवल 34 मरीज ही सक्रिय रह गए हैं। इस दौरान 4161 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें 2048 लोगों ने पहला और 2113 लोग दूसरा टीका लगवा चुके हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को संक्रमित हुए लोगों में ढकोली से तीन, खरड़ से दो और मोहाली शहरी इलाके से तीन केस शामिल हैं। इसके साथ जिले में अब तक कोरोना के कुल 68727 केस आ चुके हैं और इनमें से 67629 ठीक हो चुके हैं। वहीं अब तब 1064 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें