फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर में बिजली न होने से पानी को तरसे लोग, पानी के टैंकर मंगवाकर कर रहे गुजारा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर में बुधवार की शाम से चली तेज आंधी और बारिश के कारण बिजली के तीन टावर गिरने के बाद से जीरकपुर में बिजली संकट पैदा हो गया है। इस कारण पानी की सप्लाई बंद होने के कारण लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। इससे निपटने के लिए लोग पानी के टैंकर मंगवाकर गुजारा कर रहे हैं। बुधवार शाम से ही पभात ग्रिड से बिजली सप्लाई होने वाले क्षेत्रों में पभात, लोहगढ़, गांव छत सहित तकरीबन सौ कॉलोनियों में बिजली सप्लाई ठप पड़ी रही और पानी की किल्लत पैदा हो गई।
विज्ञापन

पावरकॉम के अधिकारी बिजली बहाल करने का काम कर रहे हैं लेकिन बिजली बहाल होने में 24 घंटे और लगने की संभावना है। वहीं बिजली सप्लाई नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों के इन्वर्टर बंद हो गए हैं, जिससे बच्चों बजुर्गों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की घरेलू और अन्य गतिविधियां बिजली न होने से प्रभावित हो रही हैं। बिजली गुल होने से शहर के अधिकांश हिस्सों में पानी की किल्लत हो गई है। जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए बोतल बाहर से खरीदनी पड़ रही है। लोगों ने कहा की पावरकॉम की ओर से इस समस्या के लिए कोई भी तैयारी नहीं की जाती, हर साल तेज हवा और बारिश में बिजली की समस्या आ जाती है। इसका पावरकॉम की ओर से कोई पक्का हल नहीं निकाला गया। लोगों में पावरकॉम के खिलाफ भारी रोष पाया जा रहा है।
गांव छत और पभात के लोगों का कहना है कि टावरों की नींव काफी कमजोर हो गई थी। जिसे पावरकॉम के अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया, लेकिन उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। उधर, तेज हवा ने दर्जनों पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए हैं। वीआईपी रोड पर कई होर्डिंग बोर्ड और पोल भी गिरे हैं, जिससे हादसों की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

इस पर पावरकॉम के एक्सईएन एचएस ओबेरॉय ने कहा कि कल रात से बिजली सप्लाई बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक टावर की मरम्मत में कम से कम आठ घंटे लगेंगे और आपूर्ति बहाल करने में कुल 24 घंटे लगेंगे। उन्होंने कहा कि अलग-अलग इलाकों में दो घंटे पानी की सप्लाई करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से इन आरोपों का खंडन किया कि टावरों की नींव कमजोर थी।
कोट्स
जिन कॉलोनियों में बिजली सप्लाई बंद है, वहां ट्यूबवेल पर सरकार की ओर से जेनरेटर लगाए गए हैं, ताकि लोगों को पानी की समस्या न हो। नगर काउंसिल के पानी के टैंकर भी लगातार पानी की सप्लाई कर रहे हैं। बिजली कर्मचारी बिजली सप्लाई को बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं, जल्द ही बिजली की सप्लाई बहाल हो जाएगी। -हिमांशु गुप्ता, एसडीएम, डेराबस्सी
खरीदनी पड़ रही पानी की बोतल
कल से तेज आंधी चलने के बाद से बिजली की समस्या आई है। इस कारण पानी नहीं आया। पानी न आने के कारण भारी दिक्कत आ रही है, पीने के पानी के लिए बोतल भी बाहर से खरीदनी पड़ रही है। -सिमरन कौर
फ्रीज बंद, खराब हो रहा सामान
बिजली न होने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे घरेलू काम में परेशानी आ रही है, फ्रीज में रखा हुआ खाने-पीने का समान दूध, दाल, सब्जी सब खराब हो गई है, इससे नुकसान हो रहा है। -सुनीता साहनी
अंधेरे में नहीं हो रही बच्चों की पढ़ाई
तेज आंधी के कारण बुधवार की शाम से ही बिजली नहीं है। तभी से इस्तेमाल किए जा रहे इन्वर्टर का बैकअप भी पूरा खत्म हो गया है। वीरवार को भी घर में अंधेरा हो गया है। इस कारण बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही। -सुरभि गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें