फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बढ़ती गर्मी से मौसम की मार, आंखें होने लगी बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आजकल बढ़ी गर्मी के कारण सभी की हालत खराब है। ऐसे में आंखों की सेहत भी बिगड़ने लगी है। आंखों पर मौसम की मार के कारण अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है और लोग परेशान हैं। खासतौर पर घर से बाहर जाने वाले लोगों को आंखों से जुड़ी परेशानी ज्यादा हो रही है। इनमें आंखों में जलन, खुजली, पानी गिरने की शिकायत सबसे ज्यादा सामने आ रही है। ऐसे में नेत्ररोग विशेषज्ञों का कहना है कि आंखों को सुरक्षित रखने के लिए धूप से बचाव के साथ पोषक तत्वयुक्त आहार जरूरी है। जिससे आंखों में संक्रमण से बचाव हो सके। जीएमएसएच सेक्टर-16 के नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव का कहना है कि बढ़ता तापमान, धूप और धूल के कारण आंखों में संक्रमण और सूखेपन यानि ड्राई आई की शिकायत बढ़ गई है। वहीं, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि गर्मी में गर्म हवाओं के साथ तीखी धूप आंखों के लिए खतरनाक साबित हो रही है। ऐसे में सुरक्षा के उपाय करके ही घर से बाहर निकलना जरूरी है।
विज्ञापन

इनसेट-
ये लक्षण आ रहे सामने

- आंखों में बार-बार पानी आना

- बाहर से आने के बाद आंखें लाल होना
- धूप में ठीक से देख न पाना
- धूप के कारण सिर दर्द होना
- धूल-मिट्टी के कारण आंखों में जलन और खुजली

- आंखों में सूखापन

- आंखों से चिपचिपाहट पैदा होना

इनसेट-

ऐसे करें बचाव

- समय-समय पर साफ पानी से आंखों को धोएं

- बाहर जाते समय काले शीशे वाले चश्मे लगाएं
- धूल-मिट्टी वाले स्थानों पर न जाएं
- जितना हो सके दोपहर के समय घर पर ही रहें
- चेहरे पर आंखों के आसपास पसीना न आने दें (स्वच्छ कपड़े से साफ करते रहें)
- हाथों से बार-बार आंखों को न छुएं
इनसेट-
आहार करेगा आंखों की सुरक्षा
गर्मियों में आंखों को सुरक्षित रखने के लिए अपने शरीर को हाइड्रेट रखें। इसके लिए दिन में कम से कम 8-9 गिलास पानी जरूर पिएं। मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन ज्यादा करें। विटामिन-ए वाले आहार ज्यादा मात्रा में लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें