फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सिटको के होटल-रेस्टोरेंट में खींचें पिता की फोटो, जीतें इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। फादर्स डे के मौके पर चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म कारपोरेशन डेवलपमेंट लिमिटेड (सिटको) ने ‘फादर्स डे डुएट’ प्रतियोगिता शुरू की है। इसमें सिटको के किसी भी होटल-रेस्टोरेंट में जाकर पिता की फोटो खींचने और रिश्ते को दर्शाते हुए कैप्शन लिखने पर इनाम की घोषणा की गई है। विजेताओं को इनाम के रूप में होटल में स्टे, रेस्टोरेंट में खाना खिलाने समेत कई उपहार दिए जाएंगे।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता शुरू हो चुकी है जो 30 जून तक चलेगी। सिटको के अनुसार, प्रतियोगिता में भाग लेना सरल है। इसके लिए अपने पिता या पिता तुल्य व्यक्ति के साथ सिटको की किसी भी संपत्ति पर जाकर तस्वीर लेनी होगी और उसे #CITCODuet, #CITCO50 का उपयोग कर फेसबुक, इंस्टाग्राम या ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करनी होगी। प्रविष्टि पर विचार किया जाना सुनिश्चित करने के लिए पोस्ट में सिटको को CITCOofficial.chandigarh पर टैग करना न भूलें। विजेताओं का चयन रचनात्मकता, मौलिकता और उनकी तस्वीरों के माध्यम से व्यक्त भावनात्मक जुड़ाव के आधार पर किया जाएगा।
विजेताओं की घोषणा जुलाई के पहले सप्ताह में की जाएगी और उन्हें सीधे सोशल मीडिया के माध्यम से सूचित किया जाएगा। सिटको की तरफ से बताया गया कि विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में सिटको की प्रमुख संपत्तियों में से एक में दो लोगों के लिए एक वीकेंड रहने का मौका मिलेगा। दूसरा पुरस्कार सिटको के प्रसिद्ध रेस्तरां में दो लोगों के लिए एक उत्तम भोजन का अनुभव और तीसरे पुरस्कार के रूप में होटल माउंट व्यू का एक हैम्पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें