फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में युवक-युवती ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती को पीटकर की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर की पटियाला रोड पर स्थित ओनेक्स अपार्टमेंट्स सोसायटी में फ्लैट पर कब्जा करने की नीयत से युवक-युवती नशे की हालत में एक बुजुर्ग दंपती के फ्लैट में घुस गए। इसके बाद फ्लैट में तोड़फोड़ करते हुए 60 वर्षीय बुजुर्ग की आंख पर फ्राइ पैन से कई वार किए और घर का फर्नीचर भी तोड़ दिया। इस हमले में बुजुर्ग दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

इस हमले में गंभीर जख्मी बुजुर्ग मर्चेंट नेवी से बतौर सेकेंड इंजीनियर सेवानिवृत्त जसमेर सिंह और उनकी पत्नी जतिंदर कौर की शिकायत पर पुलिस ने रॉयल एस्टेट निवासी युवती कमलदीप कौर और हरियाणा में जींद निवासी प्रदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को डेराबस्सी की अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर ले लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में जसमेर सिंह ने बताया कि उक्त युवती उनके फ्लैट पर कब्जा करना चाहती है। वीरवार की रात वह अपने फ्लैट में सो रहे थे। रात करीब सवा 12 बजे उनके फ्लैट के दरवाजे पर जोर-जोर से पैरों से धक्का मारने की आवाजें सुनाई दी और कई बार डोर बेल बजाई गई। बाहर देखा तो नशे की हालत में कमलदीप कौर और प्रदीप उन्हें गालियां दे रहे थे। दोनों ने लकड़ी का दरवाजा तोड़ दिया और अंदर घुस आए। अंदर आते ही उन पर हमला करते हुए प्रदीप ने डंडे से उन्हें पीटना शुरू कर दिया और कमलदीप कौर ने फ्राइ पैन उठाकर उनकी आंख पर कई वार कर दिए। उनकी पत्नी जतिंदर कौर छुड़ाने आई तो उसे भी पीटा। इस दौरान कमलदीप ने कुर्सी उठाकर दीवार पर लगी एलसीडी पर मारकर तोड़ डाली। इसके बाद उन्होंने घर का फर्नीचर भी तोड़ डाला। उनका शोर सुनकर पड़ोसी जमा हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों हमलावरों को पकड़कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कमलदीप कौर पर दर्ज हैं कई मामले
जीरकपुर थाने के एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि आरोपी कमलदीप कौर पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 17 फरवरी को भी कमलदीप कौर और उसके साथी टोनी निवासी ओनेक्स अपार्टमेंट्स जीरकपुर और संदीप निवासी बनूड़ के खिलाफ नशे की हालत में ओनेक्स अपार्टमेंट्स के सिक्योरिटी गार्ड पर कातिलाना हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया था। यह सभी आरोपी तभी से फरार चल रहे थे। सूत्रों के मुताबिक आरोपी कमलदीप कौर के खिलाफ हिमाचल प्रदेश में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और इसकी सड़कों पर लोगों से लड़ाई-झगड़ा करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें