फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीया और अमन के दुलारे पहली बार बाड़े के बाहर पधारे

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। छतबीड़ चिड़ियाघर में आने वाले सैलानी अब दीया और अमन के दुलारे शावकों का दीदार भी कर सकेंगे। पहली बार उन्हें मां के साथ बाड़े से बाहर निकाला गया। काफी देर तक दोनों शावक दीया के साथ खुली धूप में टहलते रहे। इस दौरान वे कई बार लड़खड़ाए तो दीया ने संभाला।
विज्ञापन

कोरोना के कारण लंबे समय बाद खुले छतबीड़ चिड़ियाघर में रिकॉर्ड सैलानी पहुंच रहे हैं। रविवार को इनकी संख्या 4600 पहुंच गई। इससे पहले 2017 में एक ही दिन में 13, 235 सैलानियों के पहुंचने का रिकॉर्ड है। सफेद टाइगर अमन और दीया सैलानियों के आकर्षण का मुख्य केंद्र होते हैं। इसी साल 8 मई को उनके दो शावकों ने जन्म लिया था। प्रबंधन ने पूरे एहतियात के साथ उनकी देखभाल के इंतजाम किए। चिड़ियाघर के फील्ड निदेशक नरेश महाजन ने बताया कि पहली बार दोनों शावकों को बाड़े से निकाला गया है। दोनों शावकों ने सैलानियों का पूरा मनोरंजन किया और मां दीया के साथ पूरा दिन खूब मस्ती की। जब वह थक गए तो कुछ देर उन्हें आराम भी कराया गया।
महाजन ने बताया कि छतबीड़ चिड़ियाघर में 8 वर्ष की मादा टाइगर दीया ने दोनों शावकों को यहीं जन्म दिया है। दोनों का पिता 9 वर्षीय नर बाघ अमन भी इसी चिड़ियाघर में है। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चे पूरी तरह से तंदुरुस्त हैं और अपनी मां दीया के साथ ही खाना खाते हैं। इससे पहले दीया ने साल 2019 में तीन बच्चों को जन्म दिया था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले चिड़ियाघर में खोला गया डायनासोर का पार्क भी सैलानियों को लुभा रहा है। यहां पर लुप्त हो चुके डायनासोर के रोबोट स्थापित किए गए हैं, जो देखने में बिलकुल असली जैसे लगते हैं और चलकर सैलानियों के पास पहुंचते हैं और मनोरंजन करते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें