फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन हुआ सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में सड़क हादसों में जा रही लोगों की जान के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। इस मामले को लेकर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमनिंदर कौर बराड़ ने बुधवार को रोड सेफ्टी से संबंधित अधिकारियों से मीटिंग की। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी है कि जिले के अंदर शिनाख्त किए गए ब्लैक स्पॉट को तुरंत सुधारा जाए। ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इसके साथ ही सड़कों की मरम्मत के काम में तेजी लाने का फैसला लिया गया। इस चीज पर तुरंत प्रभाव से काम करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में मीटिंग की प्रधानगी करते हुए पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि जिले में कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए सख्ती की जाए। जिन सड़क प्वाइंटों पर आवाजाही बहुत अधिक है। उस जगह पर आवाजाही को कंट्रोल करने के लिए रोड मैप बनाकर आवाजाही को तब्दील किया जाए, ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके। इसके साथ ही जिगजैग मोड़ों की पहचान कर साइन बोर्ड व स्पीड बोर्ड लगाए जाएं। संदिग्ध वाहनों की नाकों पर चेकिंग की जाए। इस मौके पर सहायक कमिश्नर तरसेम चंद, सहायक कमिश्नर इंद्र पाल सिंह, एसपी हेडक्वार्टर लॉ एंड आर्डर अजिंदर पाल सिंह, आरटीए प्रदीप सिंह ढिल्लों के अलावा प्रशासन के कई सीनियर अधिकारी हाजिर थे। बता दें कि मोहाली जिले में 92 के करीब ब्लैंक स्पॉट हैं। यह सभी हाईवे, नगर काउंसिल के अधीन वाली सड़कों पर हैं। औसतन एक व्यक्ति की जान सड़क हादसों में जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें