फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी : हिसार से चंडीगढ़ आ रही बस पर बाइक सवारों ने बरसाए पत्थर, शीशा टूटा

विज्ञापन
सवारियों से बातचीत करता परिचालक। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
डेराबस्सी। चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर शुक्रवार शाम हिसार से चंडीगढ़ आ रही बस पर दो बाइक सवारों ने पत्थर बरसा दिए। पत्थर लगने से बस का पीछे वाला शीशा टूट गया। गनीमत रही की बस में सवार यात्रियों को चोट नहीं लगी। इस दौरान बस में करीब 30 सवारियां बैठी हुई थीं।
विज्ञापन

बस चालक और परिचालक ने मामले की जानकारी डेराबस्सी पुलिस थाने में थी। जहां से उन्हें लालड़ू थाने में भेज दिया गया।
बस चालक सुरेश व परिचालक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह सुबह 11 बजे जींद डिपो की बस हिसार से लेकर चंडीगढ़ जा रहे थे। लालड़ू सीमा पर दो युवकों ने बाइक पर बस का पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूरी के बाद उन्होंने बस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। जब बस रोकी तो बाइक सवार युवक फरार हो गए। क्षतिग्रस्त बस को डेराबस्सी बस स्टैंड पर पहुंचकर दूसरी बस से रवाना किया गया।

पत्थर लगने से टूटा शीशा।- फोटो : MOHALI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें