फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी-बरवाला सड़क खस्ताहाल, गड्ढों से बिगड़ रही वाहनों की चाल

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। शहर से बरवाला की ओर जाने वाली मुख्य सड़क की हालत लंबे समय से खस्ता बनी हुई है। जबकि इस सड़क की मरम्मत कुछ दिन पहले ही की गई थी। लेकिन अब दोबारा से टूटकर जगह-जगह बड़ेे गड्ढे बन गए हैं। इस कारण यहां से निकलने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की ओर से लंबे समय से इस सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की जा रही है। लेकिन यहां आए दिन सड़क हादसे होने के बावजूद नगर काउंसिल की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों में रोष है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक डेराबस्सी-बरवाला सड़क दो राज्यों पंजाब और हरियाणा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। यहां से हर समय पर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। लेकिन यह सड़क डबल लेन होने के कारण यहां हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों की तरफ से यहां यातायात को देखते हुए फोर लेन करने की मांग की जा रही है, लेकिन यह मांग लंबे समय से बीच में ही लटकी है। इस डबल लेन सड़क पर यातायात ज्यादा होने के कारण यहां पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा डेराबस्सी शहर के अंदर तो इस सड़क पर चलना भी मुश्किल हो गया है। यहां से गुजरने वाले वाहनों की संख्या के हिसाब से पहले से ही यह सड़क तंग है। वहीं इसके दोनों ओर अवैध तौर पर खड़े वाहनों के कारण सड़क पर जाम लगा रहता है। वाहनों को दो मिनट का सफर तय करने के लिए घंटों परेशान होना पड़ता है।
इस सड़क पर गांव सैदपुरा बिजली घर के नजदीक तो यह गड्ढे इतने बड़े हो गए हैं कि यहां रोजाना हादसे होते हैं। यहां पड़े गड्ढों में गिरकर जहां वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं, वहीं दो पहिया वाहन चालक अपना संतुलन बिगड़ने के कारण चोटिल हो रहे हैं। बीते दिनों इन गड्ढ़ों के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। यहां हादसों को देखते हुए प्रशासन की ओर से अस्थायी तौर पर इन गड्ढों को भर दिया गया था। लेकिन बीते दिनों हुई बारिश के कारण यहां किया गया पेच वर्क दोबारा से उखड़ गया है। इस कारण सड़क पर गड्ढे पहले से बड़े हो गए हैं। इनमें बारिश का पानी भरने के कारण यहां स्थिति ओर भी खतरनाक हो जाती है। बुधवार को हुई बारिश के बाद यहां पानी भरा होने के कारण वीरवार को भी पूरा दिन वाहन क्षतिग्रस्त होते रहे। इस संबंधी संपर्क करने पर एसडीएम डेराबस्सी कुलदीप बावा ने कहा कि जल्द संबंधित विभाग को इस सड़क की मरम्मत करने की हिदायत दी जाएगी। जिससे वाहन चालकोें को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें