फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में गहराया डेंगू का संकट, 20 दिन में आए 142 केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना महामारी से जंग के साथ ही अब जिले में डेंगू का संकट गहरा गया है। पिछले 20 दिन में डेंगू के 142 मामले आ चुके हैं, इनमें ग्रामीण इलाकों के बजाय शहरी एरिया से ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं, जो कि जिला सेहत विभाग के लिए एक नई चुनौती बन गई है। जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. विक्रांत नागरा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मोहाली के फेज-7 में डेंगू के सबसे अधिक केस सामने आ रहे हैं। वह लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक कर रहे हैं और उम्मीद है कि लोग नियमों का पालन करेंगे, साथ ही खुद को कोरोना से भी बचा पाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिले में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों में सबसे अधिक संख्या बच्चों की है। फेज-6 स्थित जिला सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में भी बड़ों के मुकाबले बच्चे अधिक भर्ती किए गए हैं। जिन्हें दो दिन तक इलाज करने के बाद घर भेज दिया जाता है। इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी दे रहे डॉक्टरों ने बताया बच्चों में मलेरिया और डेंगू के लक्षण देखे जा रहे हैं। डेराबस्सी के एक निजी क्लीनिक के डॉक्टर ने बताया कि अगर उनके पास दिन में 25 लोग बुखार और शरीर दर्द से पीड़ित आ रहे हैं तो इनमें 12 से 15 लोग डेंगू से पीड़ित हैं।
डेेंगू के मामलों में मोहाली शहर टॉप पर
जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. विक्रांत नागरा ने बताया कि सोमवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक मोहाली जिले में डेंगू के 145 केस दर्ज किए गए हैं। इनमें 52 केस मोहाली के शहरी इलाके से हैं, जबकि दूसरे नंबर पर डेराबस्सी और लालड़ू है। यहां आए दिन करीब 5-6 मरीज डेंगू बीमारी से ग्रस्त हैं क्योंकि यह मामले अभी बढ़ने शुरू हुए हैं तो ऐसे में कोई गंभीर केस नहीं देखा गया है। हमारे डॉक्टरों की टीम और ब्रीड अधिकारी लगातार सर्वे कर रहे हैं। डॉ. विक्रांत ने बताया कि कुछ लोग डेंगू और कोविड को मिक्स करके बता रहे हैं। ऐसे में मैं उनसे अपील करना चाहता हूं कि डेंगू और कोरोना वायरस के लक्षण अलग-अलग हैं।
विज्ञापन

यह हैं डेंगू के लक्षण
डेंगू होने पर मरीज को तेज बुखार और शरीर दर्द होगा। मरीज का मन करेगा वह बस बिस्तर पर लेटा रहे। जबकि कोरोना वायरस के मरीज को जुकाम, गला दर्द होना, सांस न आना, नाक बहना आदि जैसे लक्षण हो सकते हैं। मरीज को जल्द से जल्द नजदीकी डॉक्टर को दिखाना चाहिए ताकि समय पर उपचार हो सके। जिले के सभी अस्पतालों में डेंगू का इलाज मुफ्त किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें