बनूड़। बनूड़ से नडियाली जाते लिंक मार्ग पर स्थित शराब फैक्ट्री के आगे खड़े ट्रक के साथ बाइक टकराने से बाइक चालक दविंदर सिंह गंभीर घायल हो गया। इससे रोष में आए नडियाली वासियों ने फैक्ट्री के गेट आगे धरना लगा दिया। साथ ही शराब प्रबंधकों के खिलाफ नारेबाजी की।
जानकारी के अनुसार, सुबह आठ बजे के करीब युवक दविंदर सिंह सिंह की दादी गुरमीत कौर, माता जसवीर कौर, मनजीत कौर, जरनैल सिंह, तरसेम सिंह, जगतार लख्खी, परमजीत कौर, सुखविंदर कौर, बलबीर सिंह के अलावा गांववासियों की महिलाएं और पुरुष वहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि दविंदर सिंह 20 दिसंबर को रात के समय अपने घर को जा रहा था जब वह शराब फैक्ट्री से गुजरने लगा तो वहां सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गया। जहां फैक्ट्री के प्रबंधकों ने उसे अस्पताल तक नहीं पहुंचाया वह उसी जगह पर तड़फता रहा।
जब गांववासियों को इसकी सूचना मिली तो घायल युवक को बनूड़ के सरकारी अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। युवक उसी दिन से कोमा में है। वहीं, फैक्ट्री प्रबंधकों के घायल युवक का इलाज करवाने के वादे के बाद धरने को उठाया। इसके बाद आवाजाही बहाल की गई। लोगों ने बताया कि फैक्ट्री के लोड ट्रक सड़क पर खड़े रहते हैं जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी का मौसम होने से रात के समय सड़क पर कुछ भी दिखाई नहीं देता है। इस कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं।
बनूड़। फैक्ट्री के गेट आगे नारेबाजी करते गांववासी।