फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों के बाहर फिर बनाए बंकर, बाजारों और बैंकों में की गई चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। लुधियाना में जिला अदालत में बम धमाके और क्रिसमस के त्योहर को देखते हुए जिला पुलिस पूरी तरह से सक्रिय हो गई। एक तरफ जहां सुरक्षा को ध्यान में रखकर थानों के बाहर स्पेशल बंकर तैयार किए जा रहे हैं। वहीं, बाजारों और बैंकों में स्पेशल चेकिंग की मुहिम चलाई जा रही है। इसके अलावा बैंकों, सरकारी दफ्तरों, अदालत और सार्वजनिक स्थानों पर तैनात स्टाफ को भी पुलिस ने अलर्ट करने की निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

थाना मटौर के एसएचओ नवीनपाल सिंह लहल की अगुवाई में पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीम ने फेज-7 के बाजार में चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही लोगों और दुकानदारों से अपील की है कि अगर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या बैग, सामान आदि दिखाई देता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इसके अलावा शहर के एंट्री प्वाइंट पर भी पुलिस की ओर से सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इससे पहले पूरे जिले को सील कर दिया गया है। करीब 200 इंटर स्टेट नाके लगाए गए हैं। साथ ही हर आने जाने वाले पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें