फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के सेहतमंत्री ने सुनीं व्यापारियों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता व दिल्ली के सेहतमंत्री सतिंद्र जैन ने हलका डेराबस्सी का दौरा करते यहां के व्यापारियों, कारोबारियों व उद्योगपतियों के साथ रूबरू होते हुए उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने बैठक को संबोधित करते कहा कि पंजाब का कारोबारी यहां माहौल ठीक न होने के कारण अन्य राज्यों में फैक्ट्रियां लगा रहा है। इस कारण राज्य में बेरोजगारी फैल रही है व आमदन कम हो रही है।
विज्ञापन

यहां के कारोबारी का यहां से मोह भंग होने का कारण इंस्पेक्टरी राज से तंग आ जाना है। इस कारण कारोबारी यहां फैक्ट्री लगाने से डरता है। कारोबारियों के डर का असली वजह यहां के राजनीतिक नेताओं का अवैध तौर पर कारोबार में जबरदस्ती हिस्सा मांगना है। पंजाब में माफिया राज और भ्रष्टाचार शिखरों पर है, जिस कारण आम लोग गरीब हो रहे हैं और राजनीतिक नेता व उनके चेले-चपाटे दिन प्रतिदिन अमीर हो रहे हैं। उन्होंने व्यापारियों कारोबारियों को विश्वास दिलाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर पंजाब से माफिया राज और भ्रष्टाचार खत्म किया जाएगा।
सत्ता में रही पार्टियों ने पंजाब को लूटा
पंजाब के व्यापारी वोट देना और टैक्स देना जानते हैं जबकि दूसरी ओर राजनीतिक नेता वोट लेना और टैक्स खाना ही जानते हैं। पंजाब की सत्ता पर काबिज रही पार्टियां अकाली दल, कांग्रेस, भाजपा आदि ने बारी बारी पंजाब के खजाने को लूटा है। जबकि सच्चाई यह है कि कारोबारी और व्यापारी लोगों को रोजगार देते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के नौजवान रोजगार न मिलने से निराश हो कर विदेशों को जा रहे हैं। क्या कारण है कि आज सबसे ज्यादा पंजाबी कारोबारी कैनेडा पर कामयाब हैं क्योंकि वहां भ्रष्टाचार नहीं है और व्यापार करना आसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्शन-कारोबारियों के साथ रूबरू होते दिल्ली के सेहतमंत्री सतिंद्र जैन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें