फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में लिया फैसला : अब खरड़ में स्थापित होगा हिमाचल भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। हिमाचली जनहित महासभा पंजाब की मासिक बैठक जगदेव पटियाल की अध्यक्षता में श्री राम भवन खरड़ में हुई। इसमें मुख्य मेहमान के रूप में शशि जैन और उनके सुपुत्र ललित जैन प्रबंध निर्देशक नागरिक आपूर्ति हिमाचल सरकार के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन

इस मौके बताया गया कि खरड़ व इसके साथ लगते इलाकों में काफी संख्या में हिमाचली लोग रह रहे हैं। यह लोग अपने त्योहार, रीति रिवाज व समारोह आसानी से कर पाएं। इसके लिए आने वाले समय में चंडीगढ़ की तर्ज पर खरड़ शहर में भी हिमाचली भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर संजीव चौधरी, डॉ. सचिन, कपिल शर्मा, विनोद रावत, राज कुमार, राजिंदर कुमार, रमेश कपूर, कुलवीर कपूर, विजय लक्ष्मी, सुनीता ठाकुर, रमेश शर्मा, नीलम ठाकुर, अमन ठाकुर, अनुज कौंडल, देव प्रकाश, अरुण कुमार, राम गोपाल, रोहित सोनी, विकास शर्मा, अनुज अजय, वकील दुर्गा दत्त आदि सदस्यों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें