मोहाली। जिले में कोरोना संक्रमण कमजोर पड़ गया। इसके साथ ही महामारी से होने वाली मौतों का सिलसिला भी थम गया है। रविवार को महामारी से दो लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि दो लोग कोरोना को मात देकर तंदुरुस्त हुए। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि करते हुए लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करें, तभी कोरोना महामारी को मात दी जा सकती है। रविवार को संक्रमित हुए लोगों में एक व्यक्ति मोहाली से और दूसरा डेराबस्सी से है। जबकि अन्य किसी भी इलाके में एक भी केस नहीं आया। इसके साथ ही जिले में अब तक कोरोना के 68457 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 67358 लोग तंदुरुस्त हो हुए हैं। अब मात्र 42 केस ही सक्रिय रह गए हैं, जबकि अब तक 1057 लोगों की मौत हो चुकी है।