फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थलों पर सिगरेट पीने वालों के कटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेहत विभाग ने जिले में तंबाकू की रोकथाम के लिए अभियान चलाकर जगह-जगह चेकिंग की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए सार्वजनिक स्थलों पर सिगरेट पीने के आरोप में 12 लोगों के चालान काटे गए और साथ ही 2400 रुपये जुर्माना भी वसूला गया। इसके साथ ही सेहत विभाग के अधिकारियों ने तंबाकू पदार्थ आदि बेचने वाले लोगों को नियमानुसार बेचने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार को सेहत विभाग की टीम ने जीरकपुर के बस स्टैंड, पटियाला चौक, प्रीत कालोनी सहित अन्य क्षेत्रों में जाकर चेकिंग करते हुए कार्रवाई की।
सेहत विभाग ने कार्रवाई के दौरान रेहड़ी और खोखा मालिकों को तंबाकू पदार्थ खोलकर बेचने और तंबाकू संबंधी चेतावनी वाले बोर्ड लगाने के निर्देश दिए और साथ ही चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। इस दौरान सेहत विभाग की टीम में फूड सेफ्टी अफसर लवप्रीत सिंह, हेल्थ इंस्पेक्टर रजिंदर सिंह और अन्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें