फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में बच गया हादसा: बंद नहीं था फाटक, ट्रैक पार कर रही कार को ट्रेन इंजन ने मारी टक्कर, चालक की बच गई जान

Tue, 13 May 2025 10:43 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब)

सार

मोहाली के जीरकपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक कार को ट्रेन के इंजन ने चपेट में ले लिया। कार रेलवे फाटक को क्रास कर रही थी। तभी दूसरी तरफ से आ रहे ट्रेन इंजन ने कार को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
ट्रेन इंजन की चपेट में आई कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के साथ लगते मोहाली के जीरकपुर में मंगलवार को बड़ा हादसा बच गया। शाम करीब सात बजे रेलवे फाटक पर ट्रेन के इंजन की चपेट में एक गाड़ी आ गई। इंजन की टक्कर से कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि टक्कर के बाद कार सवार लोगों की जान बच गई। ट्रेन के इंजन की रफ्तार कम थी। इस वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार फाटक पूरी तरह बंद नहीं हुआ था। ट्रेन के इंजन को फाटक क्रसिंग के लिए रेड सिग्नल था। बावजूद इंजन चालक ने रेड सिग्नल की परवाह किए बिना इंजन को आगे बढ़ा दिया। इस दौरान एक वेगनार कार फाटक क्रास कर थी, जिससे इंजन की टक्कर हो गई। टक्कर से वेगनार गाड़ी की डिग्गी बुरी तरह डेमेज हो गई है। हादसे की वजह से कार चालक डर गया। उसकी सांसे फुल रही थी। उसे लोगों ने पानी पिलाया और आराम करने की सलाह दी। 

हैरानी की बात यह है कि फाटक न लगे होने के कारण रेल इंजन का क्रॉसिंग करना बड़ी लापरवाही है। कार चालक सुनील निवासी विकास नगर ने बताया की फाटक बंद नहीं था। इस वजह से वह गाड़ी लेकर आगे बढ़ गया। तभी ट्रेन के इंजन ने उसकी कार को टक्कर मार दी। घटना के वक्त कार में वह अकेला ही था।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार इंजन को अगले स्टेशन पर रोका गया और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। रेलवे विभाग की सेफ्टी टीम की तरफ से मौके का जायजा लिया जा रहा है। रेलवे फाटक पर मौजूद एक ऑटो चालक ने बताया कि फाटक पिछले कुछ दिनों से खराब है, जो पूरा बंद नहीं हो रहा है। 

रेल विभाग के अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि इंजन चालक को सस्पेंड कर दिया गया है। उसका मेडिकल करवाया जाएगा कि कहीं उसने कोई नशा तो नहीं किया था। विभाग का प्रोटोकाल के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सेफ्टी टीम के साथ आरपीएफ की टीम भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें