फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में चोरी: डिपार्टमेंटल स्टोर से चोरों ने चुराया देसी घी और ड्राई फ्रूट, बिजली के तार भी ले गए

Fri, 29 Oct 2021 03:42 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

वारदात गुरुवार रात साढ़े ग्यारह बजे के बाद की है। स्टोर मालिक को शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे वारदात का पता लगा, जब वह स्टोर खोलने पहुंचे।
विज्ञापन
खरड़ में डिपार्टमेंटल स्टोर में चोरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों के सीजन में चोर एक बार फिर सक्रिय हो गए है। चोरों ने गुरुवार को सीएम सिटी खरड़ के सेक्टर-115 स्थित गिल्को वैली में  एक डिपार्टमेंटल स्टोर को निशाना बनाया। चोर स्टोर से देसी घी, ड्राईफ्रूट, हार्लिक्स, परफ्यूम, चॉकलेट, साबुन और चावल समेत अस्सी हजार का सामान ले गए हैं। इसके अलावा चोर दुकान में पड़ी करीब पच्चीस हजार की बिजली के तार भी ले गए। 
विज्ञापन


स्टोर के मालिक वरिंदर पाल सिंह ने इस संबंध में थाना सिटी खरड़ में शिकायत दे दी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए ताकि ऐसी वारदात पर शिकंजा कसा जा सके।

यह भी पढ़ें - उपभोक्ता आयोग का फैसला: खराब रूम सर्विस और होटल में कमरा न देने पर ट्रैवल फर्म और होटल को भुगतान के निर्देश 
विज्ञापन


सेक्टर-115 गिल्को वैली स्थित सिद्धू डिपार्टमेंट स्टोर के मालिक वरिंदर पाल सिंह ने बताया कि वारदात गुरुवार रात साढ़े ग्यारह बजे के बाद की है। उन्हें शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे वारदात का पता लगा, जब वह स्टोर खोलने पहुंचे। देखा कि स्टोर का ताला टूटा हुआ था। साथ ही स्टोर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। साथ ही काफी सामान गायब था। उन्होंने बताया कि चोरों ने टॉप क्वालिटी का सामान चुराया है। जबकि लोकल कंपनियों के सामान को हाथ तक नहीं लगाया। चोरी काफी रणनीति के साथ की गई है। 

पीड़ित स्टोर मालिक कहना है कि उन्होंने सिटी थाना खरड़ में शिकायत दी है। इसके अलावा जो सामान उनका चोरी हुआ है, उसकी सूची बनाकर पुलिस को सौंपी है। उम्मीद है कि जल्दी ही पुलिस कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

27 दिन पहले खोली थी दुकान
गिल्को वैली में यह स्टोर बिल्कुल नया खुला है। दो अक्तूबर को ही स्टोर का शुभारंभ हुआ था। जिस इलाके में यह स्टोर स्थित है। उसके बिल्कुल पास ही रिहायशी एरिया है। वहां पर कंस्ट्रक्शन का काम भी चल रहा है। 
विज्ञापन


लगातार बढ़ रहा है अपराध
सीएम के गृह जिले में अपराध की वारदात लगातार बढ़ रही हैं। करीब तीन दिन पहले फेज-सात मोहाली में फायरिंग कर चंडीगढ़ निवासी से कार लूटी गई थी। इसमें व्यक्ति घायल हो गया था। अभी तक यह मामला निपटा नहीं था कि अब यह वारदात हुई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें