फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali: न्यू चंडीगढ़ में देर रात टैक्सी ड्राइवर का कत्ल, विवाद के बाद गले में मारा चाकू

Tue, 01 Aug 2023 08:28 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, न्यू चंडीगढ़

सार

मृतक टैक्सी चालक की पहचान धर्मपाल (36) के रूप में हुई है। मृतक राजस्थान का रहने वाला है और पिछले 10 साल से चंडीगढ़ में रहकर अपने भाई के साथ निजी कंपनी में टैक्सी चलाता था। वह जीरकपुर में अपनी बहन के पास रहता था।
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली के पास मुल्लांपुर में एक टैक्सी चालक की देर रात चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार सेक्टर 43 से देर रात को निजी कंपनी की टैक्सी न्यू चंडीगढ़ के लिए बुक की गई थी। मनोहर लाल हाउसिंग सोसाइटी के पास किसी बात को लेकर टैक्सी चालक और सवारी के बीच झगड़ा हो गया। 

विज्ञापन


अंदेशा जताया जा रहा है इसी के बाद चालक को बुरी तरह से चाकुओं से गोदा गया। उसकी कार में भी तोड़फोड़ की गई है। मृतक टैक्सी चालक की पहचान धर्मपाल (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने चालक का मोबाइल अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पीजीआई ले जाते समय ही युवक ने दम तोड़ दिया था। वह जीरकपुर में अपनी बहन के पास रहता था।

यह भी पढ़ें: Mohali News: फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा, 13 शातिर गिरफ्तार, अमेरिकियों से हर माह ठग रहे थे एक करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती जांच के अनुसार मृतक राजस्थान का रहने वाला है और पिछले 10 साल से चंडीगढ़ में रहकर अपने भाई के साथ निजी कंपनी में टैक्सी चलाता था।आसपास के लोगों के अनुसार, युवक के गले  से खून बह रहा था और वह अपनी टैक्सी से  आधा किलोमीटर दूर आकर गिरा और हॉस्पिटल जाने के लिए कह रहा था। राहगीरों ने उसके फोन से उसके भाई को फोन किया जो मौके पर पहुंच गया था। हालांकि उससे पहले पुलिस युवक को पीजीआई ले गई थी जहां उसकी मौत हो गई। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें