फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali: नशा तस्करी के केसों में फंसाने के नाम पर लोगों से वसूली करने के आरोपी पुलिसवाले गिरफ्तार, एक गायक औलख की सुरक्षा में है तैनात 

Thu, 07 Jul 2022 03:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

रात के समय सिपाही गुरइकबाल सिंह व सीनियर सिपाही दलबीर सिंह अपने दो अन्य साथियों के साथ बेकसूर लोगों को नशे के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे वसूलते थे।
विज्ञापन
एसटीएफ (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशा तस्करी पर नकेल कसने के लिए गठित स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने दो ऐसे पुलिस मुलाजिमों को काबू किया है, जो लोगों को झूठे नशा तस्करी केसों में फंसाने के नाम पर मोटी रकम वसूलते थे। इनमें से एक आरोपी पुलिस कर्मी दलबीर सिंह पंजाबी गायक मनकीरत औलख की सुरक्षा तो दूसरा सिपाही दलबीर सिंह मटौर थाने में तैनात है।

विज्ञापन


आरोपियों से एसटीएफ की टीम ने पांच ग्राम हेरोइन व रिश्वत के 19 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों पर एसटीएफ के थाना फेज-चार में एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 21, 59 और भ्रष्टाचार रोको एक्ट 1988 की धारा 7 और 13 के तहत केस दर्ज किया है। डीएसपी राजेश कुमार ने आरोपियों को काबू करने की पुष्टि की है।

स्पेशल टॉस्क फोर्स की टीम को सूचना मिली थी कि रात के समय सिपाही गुरइकबाल सिंह व सीनियर सिपाही दलबीर सिंह अपने दो अन्य साथियों के साथ बेकसूर लोगों को नशे के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे वसूलते हैं। वारदात के समय यह अपनी पुलिस वर्दी में जाते हैं, साथ ही खुद को एसटीएफ के मुलाजिम बताते हैं। पुलिस को गुरुवार सुबह सूचना मिली थी कि आरोपियों ने सेक्टर-80 मौली बैदवान स्थित होटल ग्रैंड होटल के सामने बने पीजी में रहने वाले भुल्लर नाम के व्यक्ति को निशाना बनाया है। भुल्लर के कमरे से उन्होंने पांच ग्राम हेरोइन पकड़ी। इसके बाद उन्होंने भुल्लर पर केस दर्ज करने की धमकी दी। 
विज्ञापन


19 हजार रुपये के रूप में उन्होंने उससे वसूली की। फिर भुल्लर को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया। साथ ही उससे मिली पांच ग्राम हेरोइन खुद लेकर चले गए। इसके बाद एसटीएफ की असली टीम पूरी तरह से सक्रिय हो गई। साथ ही आरोपी को काबू करने के लिए नाका लगा दिया। जैसे ही आरोपी सेक्टर-77 में सत्संग भवन के पास बाइक पर पहुंचे तो एसटीएफ की टीम ने उन्हें दबोच लिया। आरोपियों से सारा सामान रिकवर कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें