फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंग जांच परीक्षणः आरोपी अदालत में पेश, पूछताछ में बड़े खुलासे

Sun, 28 Aug 2016 03:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
खरड़ स्थित लिंग परीक्षण करते रंगे हाथों गिरफ्तार किए गए आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सभी आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जबकि पांचवां आरोपी मीत अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। वहीं, पुलिस सूत्रों से पता चला है कि एसके मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल की मालकिन सरबजीत कौर का इस नाम से हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में भी एक अस्पताल है। पुलिस अब उसकी भी जांच कर रही है। पुलिस ने पंजाब सेहत विभाग के अधिकारी मनराज सिंह की शिकायत पर शुक्रवार को आरोपियों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों में अस्पताल की मालकिन सरबजीत कौर, सिकंदर  सिंह, बलविंदर सिंह, गुरमीत कौर और मीत शामिल है। पुलिस ने हेल्थ विभाग की अगुवाई में शुक्रवार को अस्पताल सील कर दिया था। साथ ही मशीन को अपने कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे भी नहीं कर रहे थे काम
पता चला है कि जिस अस्पताल में लिंग परीक्षण का कारोबार चल रहा था। वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी काम नहीं कर रहे थे। वहीं, पुलिस मानकर चल रही है कि आरोपियों ने जानबूझकर कैमरे बंद कर रखे थे। ताकि उनके काले कारोबार का किसी को पता न चले सके।

एक आरोपी अपनी भाभी को लेकर आई थी
पता चला है कि आरोपी गुरमीत कौर ने दलाल मीत से अपनी भाभी का लिंग परीक्षण करने के लिए संपर्क किया था। गुरमीत की भाभी की चार बेटियां हैं। वह दोबारा गर्भवती थी। ऐसे में फिर से लड़की पैदा न हो। इस कारण लिंग परीक्षण करवाने आई थी।
विज्ञापन


हरियाणा सेहत विभाग को मिली थी शिकायत
सिरसा सेहत विभाग को शिकायत मिली थी हरियाणा की महिलाओं का पंजाब में गैर कानूनी तरीके से लिंग परीक्षण किया जाता है। इसके बाद विभाग ने अपनी पूरी पड़ताल की है। साथ ही आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें