फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: घरेलू विवाद में रिटायर सब इंस्पेक्टर ने फर्श पर पटका पत्नी का सिर, मौत के बाद शव के पास ही बैठा रहा

Tue, 07 Sep 2021 02:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

करतार सिंह अपने परिवार के साथ फेज-11 में रहता है। उसके परिवार में दो लड़के हैं। इनमें से एक बेटा आस्ट्रेलिया, जबकि दूसरा बेटा मोहाली पुलिस में तैनात है। मंगलवार सुबह पति-पत्नी ही घर पर थे।
विज्ञापन
मोहाली में घटनास्थल पर जांच करता पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ पुलिस से रिटायर सब इंस्पेक्टर ने मंगलवार सुबह अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी पत्नी के सिर को कई बार फर्श पर पटका, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हत्या करने के बाद आरोपी कहीं भागा नहीं बल्कि अपनी पत्नी के शव के पास ही बैठा रहा।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर आरोपी को काबू किया। मृतका की पहचान साठ वर्षीय कुलदीप कौर के रूप में हुई है। वहीं आरोपी की पहचान करतार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पर हत्या का केस दर्ज किया है।


जानकारी के मुताबिक करतार सिंह अपने परिवार के साथ फेज-11 में रहता है। उसके परिवार में दो लड़के हैं। इनमें से एक बेटा आस्ट्रेलिया, जबकि दूसरा बेटा मोहाली पुलिस में तैनात है। मंगलवार सुबह पति-पत्नी ही घर पर थे। बेटा ड्यूटी पर गया हुआ था। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर तकरार हो गई। इसके बाद आरोपी ने पत्नी का सिर फर्श पर कई बार पटका। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने कोशिश की तो कमरा अंदर से बंद था।
विज्ञापन


उन्होंने दंपती के बेटे को फोन किया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर महिला का शव पड़ा हुआ था। जबकि आरोपी उसके पास बैठा हुआ था। पुलिस के सामने उसने वारदात कबूल ली। पुलिस का कहना है कि कुछ साल पहले आरोपी रिटायर हुआ था। उसके बाद से उसके अक्सर विवाद होते रहते थे। कुछ समय पहले उसने अपने साले पर गोलियां चला दी थी। इस मामले में वह कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें