चंडीगढ़ के साथ लगते मोहाली के मुल्लांपुर में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। बदमाश ने पहले पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हुआ है।
मोहाली के न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने मोहाली पुलिस ने बदमाश को पकड़ने के लिए घेराबंदी की थी, तभी आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हुआ है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली थी कि मुल्लांपुर में एक शातिर बदमाश छुपा हुआ है। सूचना के आधार पर बुधवार दोपहर पुलिस टीम उसे पकड़ने मुल्लांपुर पहुंची थी। तभी आरोपी ने बचने और मौके से फरार होने के लिए पुलिस टीम पर ही गोलियां चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की और एक गोली आरोपी के पैर पर लगी, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी बदमाश गांव पड़ौल का रहने वाला है। पकड़ा गया आरोपी बंबिहा गैंग का गुर्गा बताया जा रहा है।