फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में पुलिस एनकाउंटर: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का करीबी रवि नारायनगड़िया गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

Sat, 12 Apr 2025 06:51 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)

सार

मोहाली में पुलिस एनकाउंटर में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का करीबी बदमाश रवि नारायणगड़िया गिरफ्तार हुआ है। बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ा है। 
विज्ञापन
पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली के डेराबस्सी में पुलिस एनकाउंटर हुआ है। डेराबस्सी के लालड़ू के पास हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है। आरोपी ने भी पुलिस पर गोली चलाई थी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसके पैर पर गोली लगी है। पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का करीबी रवि नारायनगड़िया घायल हुआ है। वहीं पुलिस ने एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान दीपक निवासी डेराबस्सी के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


लालड़ू के पास हुई पुलिस मुठभेड़ गोल्डी बराड़ का करीबी रवि नारायनगड़िया के पैर पर गोली लगी है। एक दिन पहले रवि नारायनगड़िया ने अपने एक साथ के साथ मिलकर डेराबस्सी स्थित इमिग्रेशन सेंटर में एक पर्ची देकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। आरोपियों का लिंक गोल्डी बराड़ गैंग से है। बदमाशों ने गोल्डी बराड़ के नाम से ही इमिग्रेशन सेंटर संचालक से 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी। पुलिस ने मौके से एक आरोपी की पिस्टल और स्कूटी बरामद की है। आरोपी को इलाज के लिए डेराबस्सी अस्पताल पहुंचाया गया है।

विज्ञापन


एसपी (ग्रामीण) मनप्रीत सिंह ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले साल सितंबर में इसी डेराबस्सी के इमीग्रेशन सेंटर पर फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें छह आरोपी पकड़े गए थे। वहीं, 8 अप्रैल को इसी सेंटर पर गोल्डी बराड़ गैंग द्वारा 50 लाख रुपये की रंगदारी की पर्ची दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए संभावित हमले को रोकने के लिए नाकेबंदी की। पुलिस को देख दोनों आरोपी भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने को कहा था, लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कीरत सिंह उर्फ रवि नारायनगड़िया निवासी नारायनगढ़ और दीपक निवासी डेराबस्सी के रूप में हुई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें