शहर से सटे गांव घंडूआं के सरकारी स्कूल में क्लास में घुसकर छात्र को पीटने और टीचर को धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने स्कूल टीचर की शिकायत पर दो लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों में दविंदर सिंह और बिल्लू शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस को दी शिकायत में भूपिंदर कौर ने बताया कि वह घडूआं के सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तैनात हैं। वह स्कूल में छात्रों को अंग्रेजी पढ़ाती हैं। इसी बीच जब वह कक्षा 12वीं के बी सेक्शन की कक्षा में पढ़ा रहा थीं। तभी दोनों आरोपी अचानक उसकी क्लास में घुस गए। साथ ही गाली गलौच करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने सिमरनजीत सिंह नाम के छात्र को पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच पूरी क्लास में दशहत में आ गई। इस दौरान स्कूल के अन्य टीचर और विद्यार्थी इकट्ठा हो गए। इसके बाद भी आरोपियों के हौसले कम नहीं हुए है। वह गाली गलौच और धमकियां देते हुए भाग गए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाए।