मोहाली में हिमाचल की युवती से दुष्कर्म हुआ है। युवती की शिकायत पर खरड़ पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
मोहाली के खरड़ में हिमाचल की युवती से दुष्कर्म की घटना हुई है। आरोप है कि आरोपी युवक ने पीड़िता की अश्लील वीडियो बनाई थी और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। खरड़ सिटी पुलिस ने 23 वर्षीय युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक भी हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। आरोपी की पहचान हिमाचल के हमीरपुर के नरेंद्र कुमार के तौर पर हुई है। आरोपी अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
हिमाचल की ही रहने पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लंबे समय से आरोपी नरेंद्र के संपर्क में थी। आरोप है कि नरेंद्र उसे बहाने से एक अज्ञात स्थान पर ले गया और धोखे से उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा और कई बार दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड भी कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।