फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित गोदारा बोल रहा हूं, छोड़ूंगा नहीं: महिला सरपंच के बेटे को जान से मारने की धमकी, 70 लाख रुपये की डिमांड

Sun, 22 Feb 2026 03:12 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब के अमृतसर में महिला सरपंच के बेटे को गैंगस्टर रोहित गोदारा ने जान से मारने की धमकी दी है। गैंगस्टर ने सरपंच के बेटे से 70 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी है। 
विज्ञापन
फोन पर धमकी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के गांव मादोके की महिला सरपंच के बेटे को जान से मारने की धमकियां देकर विदेश में बैठे गैंगस्टरों ने सत्तर लाख की रंगदारी मांगी है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद विदेश बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा और उसके साथी सतीश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़ित ने थाना लोपोके की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विदेश में ट्रक ड्राइवर है और छह माह पहले अपने परिवार से मिलने पंजाब आया। उसकी विदेश में किसी के साथ वैर विरोध नहीं है। बीते साल 12 दिसंबर को उसे एक विदेशी व्हाट्सएप नंबर से कॉल आई थी, जिसे उसने रिसीव नहीं किया। कुछ दिन बीतने पर दोबारा कॉल आने पर जब फोन उठाया तो कॉल करने वाले ने बताया कि वह रोहित गैंगस्टर बोल रहा है और उसे छोड़ेगा नहीं।

आरोपी ने धमकाया कि वह बदमाशी करता है। इसके बाद फिर उसके साथी गैंगस्टर सतीश की काॅल भी उन्होंने रिसीव की। दोनों आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां देकर सत्तर लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। उनकी माता गांव की सरपंच हैं और गांव के हर विकास कार्य में वह अपनी मां के साथ गांव के कई जगहों पर जाते हैं। एएसआई जोगिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें