फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के नाम पर की फर्जी भर्ती, दिल्ली में एसी ठेकेदार के पास छोड़ दिए

Sun, 19 Jun 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मोहाली
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
विज्ञापन
फर्जी डिग्री व सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह के सदस्य काफी शातिर थे। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी राज कुमार व संजय कुमार लोगों को सरकारी विभागों में लोगों को नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगते थे। उन्होंने पहले लोगों को रेलवे में लोअर डिवीजन क्लर्क भर्ती के नाम पर ठगा था।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने लोगों से पहले जाली तरीके से आवेदन करवाए थे। फिर उन्हें फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी दिए थे। इतना ही नहीं, संदेह न हो इसलिए वह लोगों को ज्वाइनिंग के बहाने दिल्ली बुलाते थे। वहां एसी ठीक करने वाले ठेकेदार के पास छोड़ देते थे। लोगों को असलियत का तो बाद में पता चलता था। इसके बाद उन्होंने एफसीआई विभाग में भर्ती के बहाने लोगों को ठगा था। पुलिस को संदेह है कि यह गिरोह बहुत बड़ा है। इसमें कई अन्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।

री-चेकिंग नंबर बढ़ाने का भी करते थे काम
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में री-चेकिंग में नंबर बढ़ाने का काम भी करते थे। इसके लिए वह लोगों से मोटी रकम वसूलते थे। 

शिक्षा सचिव से लेकर कई मुहरें हुईं बरामद
पुलिस को आरोपियों से शिक्षा सचिव, दो सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों व कई यूनिवर्सिटी के प्रिंसिपलों की मोहरें बरामद हुईं। पुलिस ने इन सबको केस प्रॉपर्टी बनाकर जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें