फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में हेयर मास्टर्स सैलून पर फायरिंग: दो माह में दूसरी बार हुई वारदात, स्पलेंडर पर आए थे बदमाश

Sat, 21 Nov 2026 10:12 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, मोहाली

सार

पंजाब के मोहाली में एक सैलून पर दो माह में दूसरी बार फायरिंग का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। बीते पांच सितंबर को भी इसी सैलून पर फायरिंग का मामला सामने आया था। 
विज्ञापन
बाइक पर भागते दिखे शूटर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली के सेक्टर-79 स्थित हेयर मास्टर्स सैलून पर दो महीने में दूसरी बार फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले बाइक सवार बदमाश भागते हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। शनिवार को दिनदहाड़े हुई इस वारदात में खास बात यह रही कि 5 सितंबर को हुई पहली फायरिंग की तरह इस बार भी हमलावर काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर आए थे। दोनों घटनाओं में इस्तेमाल बाइक और शूटरों के तरीके में समानता मिलने से पुलिस को एक ही गैंग का हाथ होने की आशंका है।

विज्ञापन




शनिवार को फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में उनके भागने की फुटेज सामने आई है। पुलिस अब इन फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने और उनके भागने के रूट का पता लगाने में जुटी है। दोनों वारदातों में बाइक सवार शूटरों का हुलिया भी एक जैसा बताया जा रहा है।
विज्ञापन


दोनों वारदातों का कनेक्शन खंगाल रही पुलिस
5 सितंबर को भी इसी सैलून पर गोलियां चलाई गई थीं। दो महीने के भीतर दूसरी बार फायरिंग होने के बाद पुलिस दोनों घटनाओं के बीच संबंध तलाश रही है। जांच की जा रही है कि दोनों बार एक ही शूटर शामिल थे या गैंग ने अलग-अलग लोगों को भेजा था।
विज्ञापन


नाकाबंदी,सीएफएसएल ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की गई। सीएफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पुरानी वारदात के रिकॉर्ड का मिलान कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें