फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali: हाथ में लोह की रॉड... शराब के नशे में गुरुद्वारे में घुसा व्यक्ति; तोड़फोड़ की और लोगों को ललकारा

Sun, 02 Nov 2025 01:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़

सार

शराब के नशे में धुत्त व्यक्ति गुरुद्वारा साहिब में घुस आया। उसे हाथ में लोहे की रॉड थी और उसने जमकर उत्पात मचाया। शराबी ने गुरुद्वारे के शीशे तोड़ दिए और वहां मौजूद लोगों को भी ललकारा। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली के खरड़ में शख्स ने गुरुद्वारा में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। खरड़ के रणजीत नगर के गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में शनिवार देर रात शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने घुसकर तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि वह लोहे की रॉड लेकर अंदर दाखिल हुआ और पहले गुरुद्वारे के साथ लगते प्लांट के कैबिन के शीशे तोड़े फिर मुख्य हाल में पहुंचकर वहां बैठे लोगों को गाली-गलौच करते हुए ललकारने लगा। आरोपी की हरकतें देख वहां मौजूद लोग सहम गए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति गुरुद्वारे के साथ लगते एक घर में रहता है। शनिवार रात करीब 9 बजे वह शराब के नशे में लोहे की रॉड लेकर गुरुद्वारे से सटे प्लांट में जा पहुंचा। वहां बने एक कैबिन के शीशे और दीवारें तोड़ डालीं। इसके बाद वह गुरुद्वारे के मुख्य हाल में जा घुसा, जहां श्रद्धालु बैठे हुए थे। नशे में धुत यह व्यक्ति लोगों को गाली-गलौच करते हुए धमकाने लगा। जब मौजूद संगत ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह वहां से भाग निकला।

गुरुद्वारे में हुई इस तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही प्रबंधक कमेटी ने माइक से एलान किया जिसके बाद आसपास के श्रद्धालु बड़ी संख्या में गुरुद्वारे में इकट्ठे हो गए। स्थिति को देखते हुए गुरुद्वारा प्रबंधकों ने लोगों से संयम बरतने की अपील की और कहा कि कोई भी अनुचित कदम न उठाया जाए। सूचना मिलते ही खरड़ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने इस घटना को लेकर पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी है।
विज्ञापन


गुरुद्वारा प्रबंधक बोले- धैर्य बनाए रखें, न्याय होगा
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने बताया कि यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और भावनाएं आहत करने वाली है। उन्होंने संगत से अपील है कि वे शांत रहें। पुलिस को पूरी जानकारी दे दी गई है। न्याय अवश्य मिलेगा लेकिन गुरुद्वारे की मर्यादा बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। उधर, खरड़ थाने के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिली है। आरोपी की पहचान हो गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ और अपशब्द बोलना गंभीर अपराध है। आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें