पंजाब के लुधियाना में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी कोई और नहीं महिला के पति का दोस्त है। लुधियाना के हरगोबिंद नगर इलाके में एक व्यक्ति अपने दोस्त के घर उसके साथ बिजनेस शुरू करने की बात कहकर घर में घुस गया। दोस्त की पत्नी ने मेहमान समझकर बैठा लिया। आरोपी ने उसे मिठाई खिला दी। मिठाई में पहले से ही नशीला पदार्थ मिला रखा था। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। बाद में उसे ब्लैकमेल किया कि वह पुलिस को इस बारे में शिकायत देगी तो उसकी फोटो वायरल करेगा।
पीड़िता ने इसकी शिकायत अपने पति को दी तो वह तुरंत पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरगोबिंद नगर इलाके में रहने वाले सरफराज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
पीड़िता की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत के मुताबिक आरोपी उसके पति का दोस्त है। आरोपी कुछ समय पहले उसके घर आया और मिठाई का डिब्बा हाथ में था। महिला का पति घर पर मौजूद नहीं था तो आरोपी ने बताया कि वह उसके पति के साथ नया बिजनेस स्टार्ट करने वाला है। आरोपी ने नया बिजनेस करने की बात कह उसे महिला को मिठाई खिला दी। मिठाई में पहले से ही नशीला पदार्थ मिलाया हुआ था। जिसे खाने के बाद वह बेहोश हो गई और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो और फोटो लेने के बाद होश आने पर उसे ब्लैकमेल किया।
पीड़िता ने आरोपी को ऐसा करने से रोका तो धमकियां दी कि वह इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा। पीड़िता ने इसके बारे में पति को बताया तो पति ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई और आरोपी पर मामला दर्ज कराया।