फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSP साहब! बेटे को इंसाफ दिला दीजिए, कैसे हुई मौत?

Thu, 05 May 2016 10:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
विधायक राकेश कालिया का कहना है कि इस तरह की घटना की सूचना मिलने पर वह मौके पर गए थे। उनकी किसी के साथ कोई बहस नहीं हुई। आरोप निराधार हैं। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
मोहाली में सेक्टर-66 के पार्क में  कुछ दिन पहले पेड़ से लटके मिले युवक के शव का मामला एसएसपी के दरबार में पहुंच गया है। 6 दिन बीतने के बाद भी पुलिस मौत के कारणों को साफ नहीं कर पाई है। दूसरी तरफ मृतक के परिवार वालों ने बुधवार को  एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर से मुलाकात की। साथ ही मामले में पूरी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मृतक की मासी पिंकी ने बताया कि उन्होने थाना सोहाना के सामने अस्थियां लेकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की थी। उस समय एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा था कि इस केस की जांच वह खुद करेगें और 2 दिन में जांच पूरी कर दी जाएगी। लेकिन इस बात को 6 दिन बीत चुके है और अब तक जांच पूरी नहीं हो पाई है। इसी को लेकर वह एसपी गुरसेवक सिंह के आफिस में गए थे। उनके साथ आम आदमी पार्टी की कार्यकरर्ता सुरिद्र कौर भी थी। उन्होने एसपी से अपने केस के बारे में पूछा तो उन्होने कहा कि जांच चल रही है और अभी विसरा रिपोर्ट भी नहीं आई है। उसके आने के बाद ही कई पहलुओं का सुराग पता लग पाएगा। मृतक के पिता बलविद्र ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पुलिस वाले उनकी शिकायत नही सुनते हैं। वह अपने मुलाजिमों को बचाने में लगे हुए है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें