फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में वारदात : कार का सामान चुराकर दुकान पर गए बेचने, दुकानदार की होशियारी से धरे गए   

Thu, 01 Apr 2021 04:21 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)

सार

  • मोहाली के नयागांव इलाके का मामला, खड़ी हुई कारों से चुराया था सामान
  • चंडीगढ़ के दुकानदार की होशियारी से खुल गई थी चोरों की पोल
  • दुकानदार ने पुलिस को दी सूचना, एक आरोपी काबू 
विज्ञापन
नयागांव में खड़ी कारों से सामान चोरी का आरोपी काबू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली के नयागांव इलाके में नशेड़ी युवकों ने बुधवार रात तीन कारों के शीशे तोड़कर सामान चोरी कर लिया। आरोपी चोरी का सामान जाकर चंडीगढ़ में बेच पाते, लेकिन दुकानदार की होशियारी से उसकी पोल खुल गई। दुकानदार ने तुरंत एक आरोपी को काबू कर चंडीगढ़ पुलिस को सौंपा।

विज्ञापन


चंडीगढ़ पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी को नयागांव पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी की पहचान अमजद खान निवासी नयागांव के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी के परिजनों का कहना है कि आरोपी नशेड़ी है। जिसे वह पहले ही बेदखल कर चुके हैं।


जानकारी के मुताबिक, दशमेश नगर निवासी संजय, बंटू और सूरजभान ने अपनी गाड़ियां पोस्ट ऑफिस के पास एक खाली पड़े प्लाट में खड़ी की हुई थी। इनमें दो स्विफ्ट डिजायर और एक ऑल्टो कार शामिल है। गुरुवार सुबह जब तीनों कार मालिक गाड़ियों के पास गए तो उनकी कारों के शीशे टूटे हुए थे।
विज्ञापन


साथ ही कारों के अंदर एंप्लीफायर, महंगे स्पीकर, ब्लूटूथ और पेन ड्राइव आदि गायब थे। इसके बाद कार मालिकों ने तुरंत मोहाली पुलिस के कंट्रोल रूम पर सूचित किया, लेकिन कोई भी पुलिस मुलाजिम नहीं आया। इसी बीच सामान चोरी करने वाला अमजद सामान को लेकर चंडीगढ़ की सेक्टर-18 मार्केट में बेचने के लिए चला गया। 

वह सामान को बेचने के लिए उसी दुकान पर पहुंच गया, जहां से एक कार मालिक बंटू ने सामान खरीदा था। दुकानदार ने अपने सामान को पहचान लिया। उसने चोर को बातों में लगाया और इसी बीच कार मालिक को फोन कर बुला लिया। उन्होंने तुरंत चंडीगढ़ पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सारी पड़ताल की। इसके बाद आरोपी को नयागांव पुलिस को सौंप दिया। नयागांव थाने की पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है ।

दो आरोपियों की तलाश
आरोपी ने चंडीगढ़ पुलिस को बताया है कि इस वारदात में तीन लोग शामिल थे। उसने पुलिस को यह भी बताया है कि वारदात में उसके अलावा जनता कालोनी के दो युवक भी शामिल है। पुलिस अब उनकी पड़ताल में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें