फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी रंजिश में हत्या : सरपंच के पति की गोली मारकर ली जान, ताऊ के बेटे और पोते ने की वारदात

Thu, 01 Apr 2021 01:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
विज्ञापन
मृतक रणदीप सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

सियासी रंजिश में बुधवार देर रात सरपंच के पति की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। ताऊ के बेटे और पोते ने गांव की सरपंची व नंबरदारी के विवाद में वारदात को अंजाम दिया। थाना भुलत्थ की पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


बुधवार रात करीब नौ बजे गांव के मुख्य रास्ते पर स्थित महावीर किराना स्टोर के पास गांव के ही कुछ युवक बात कर रहे थे। शोर सुनकर सरपंच इंद्रजीत कौर का पति रणजीत सिंह उर्फ गगन (32) भी वहां पहुंच गया। तभी गगन के ताऊ पूर्व सरपंच जोगिंदर सिंह का बेटा हरभजन सिंह व पोता मनजोत सिंह जोता व दो अन्य युवक गाड़ी में नडाला की तरफ से किसी बात को लेकर उनमें बहस शुरू हुई जो विवाद में बदल गई। इसी बीच मनजोत सिंह और हरभजन सिंह ने रिवॉल्वर निकालकर रणदीप सिंह पर गोली चला दी। रणदीप सिंह को तीन गोलियां लगीं। उसे तुरंत जालंधर के एक अस्पताल ले जाया गया। वहां पर उसकी मौत हो गई। 

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी भुलत्थ संदीप सिंह मंड, एसएचओ भुलत्थ एसआई अमनदीप कौर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। थाना भुलत्थ की एसएचओ अमनदीप कौर ने बताया कि रणदीप सिंह और आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। बुधवार की रात को जिस समय इन लोगों का झगड़ा हुआ था तो उस समय रणदीप सिंह के अलावा उसका रिश्तेदार सुखपाल सिंह भी जख्मी हुआ था। 
विज्ञापन


पुलिस ने सुखपाल सिंह के बयान पर हरभजन सिंह, मनजोत सिंह, कुलदीप सिंह, शिंदा और साबी निवासी गांव तलवंडी पुर्दल के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं के तहत केस दर्जकर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस छापे मार रही है। डीएसपी संदीप सिंह मंड के अनुसार दोनों परिवार करीब 25 साल से गांव में सरपंची व नंबरदारी करते आ रहे हैं। इस बार रणदीप सिंह की पत्नी इंद्रजीत कौर को सर्वसम्मति से सरपंच बनाया गया। इससे हरभजन सिंह व मनजोत सिंह नाराज चल रहे थे। लंबे अर्से से दोनों परिवारों में रंजिश चल रही थी। उन्होंने बताया कि मृतक खेतीबाड़ी के अलावा नडाला में खाद व फीड स्टोर चलाता था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें