फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालड़ूः ईंट और धारदार हथियार से युवक की हत्या, खेत में मिला शव

Fri, 12 Apr 2019 01:18 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लालड़ू (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन

 बल्लोपुर-तौंफापुर संपर्क सड़क के निकट गेहूं के खेत में वीरवार सुबह करीब 25 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिला। इसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस की प्राथमिक जांच में युवक की ईंट और धारदार हथियार से हत्या करने का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने वीरवार सुबह शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। एसपी वरुण शर्मा, डीएसपी गुरदेव धालीवाल, डीएसपी डेराबस्सी सिमरनजीत सिंह, सीआईए इंचार्ज प्रकाश मसीह व लालडू एसएचओ गुरचरण सिंह मौके पर पहुंचे। शव को पहचान के लिए 72 घंटों के लिए सरकारी अस्पताल डेराबस्सी के शवगृह में रखवा दिया है।

इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह ने बताया कि गांव बल्लोपुर-तौंफापुर संपर्क सड़क से करीब 300 मीटर की दूरी पर गेहूं के खेत में शव मिला है। मृतक के सिर पर धारदार व ब्लंट हथियारों के कई घाव हैं और पास लगते सरसों के खेत में खून बिखरा हुआ था। मामला हत्या का लगता है और यह वारदात रात की हुई मालूम पड़ती है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक ईंट भी बरामद की है।
विज्ञापन


गुरचरण सिंह ने बताया कि मृतक की दायीं बाजू पर हिंदी में अनिल लिखा है। उसने काले रंग की कमीज व ग्रे रंग की डिब्बीदार पैंट पहनी हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस की पहली प्राथमिकता युवक की शिनाख्त करना है, जिसके लिए पंजाब समेत आसपास के प्रदेशों में फोटो व मैसेज फ्लैश कर दिए गए हैं। शिनाख्त होने के बाद ही आरोपियों तक पहुंचा जा सकेगा। फिलहाल, अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें