फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को कार सवार ने किया हिट

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कुंभड़ा में हुआ था हादसा, अब आरोपी पीड़ित परिवार की नहीं कर रहा मदद
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। कुंभड़ा में कुछ दिन पहले ढाई साल की बच्ची को एक कार ने हट कर दिया था। इस दौरान बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद कार चालक फरार हो गया था। इसी बीच लोगों ने कार चालक को सिटी पार्क के पास से काबू कर लिया था। उस समय कार चालक ने कहा था कि हादसे में घायल हुई बच्ची का इलाज करवाएगा, लेकिन अब वह पीड़ित परिवार की मदद नहीं कर रहा है। इसी मामले को लेकर पीड़ित लड़की के पिता ने फेज-आठ थाने की पुलिस को शिकायत दी है। साथ ही इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
लड़की के पिता सुरेश ने बताया कि वह गांव कुभड़ा में रहते हैं। साथ ही मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि 26 तारीख को बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी एक कार सवार बेटी को हिट कर भाग गया, लेकिन लोगों ने उसे सिटी पार्क के पास से दबोच लिया था। इस दौरान पहले तो आरोपी ने माना ही नहीं कि उसने लड़की को हिट किया, लेकिन जब प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे पहचान लिया तो आरोपी ने कबूल कर लिया। इसके बाद आरोपी ने उसकी बेटी का इलाज करवाने की बात कहीं थी। अब आरोपी उनकी सार नहीं ले रहा है। आरोपी एक सरकारी विभाग में तैनात है। उन्होंने आरोपी की कार का नंबर से लेकर अन्य सारी जानकारी पुलिस को मुहैया करवा दी है। साथ ही मांग है कि उक्त व्यक्ति पर उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची के सिर पर लगे टांके, सिटी स्कैन करवाने की मांग
पता चला है कि बच्ची के सिर पर हादसे में 12 टांके लगे हैं। वहीं, पूरे सिर में पस पड़ गई है। इसके अलावा डॉक्टरों ने लड़की के सिटी स्कैन समेत कई अन्य टेस्ट रखे हैं, लेकिन इलाज में पैसे की कमी आ रही है। पंचायत यूनियन के जिला प्रधान बलविंदर सिंह ने मांग की है कि पीड़ित परिवार का सहयोग किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें