फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई कोर्ट के वकील की बीएमडब्ल्यू कार का शीशा तोड़ कर पचास हजार रुपए चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट वकील की बीएमडब्ल्यू कार का शीशा तोड़कर पचास हजार चोरी
विज्ञापन

दोपहर को खाना खाने आए थे वकील साहिल गोयल, नहीं लगे थे सीसीटीवी कैमरे
पुलिस ने कहा मामला संदिग्ध, जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर स्थित ग्लोबल बिजनेस पार्क मॉल के बाहर मंगलवार दोपहर एक हाईकोर्ट के वकील की बीएमडब्ल्यू कार का शीशा तोड़ कर पचास हजार रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वकील साहिल गोयल निवासी सेक्टर-20 पंचकूला ने बताया कि वे हाईकोर्ट में बतौर वकील प्रेक्टिस करते हैं। उन्होंने उक्त मॉल में अपना लॉ दफ्तर बनाया हुआ है। दोपहर करीब ढाई बजे वे खाना खाने के लिए अपने दफ्तर आए थे। उन्होंने अपनी बीएमडब्ल्यू कार मॉल के बाहर स्थित ओवन बेकर दुकान के सामने खड़ी की थी। जब वे कुछ देर बाद बाहर आए तो उनकी कार का शीशा टूटा था और अंदर पिछली सीट वकालत के लिफाफों के नीचे पड़े करीब पचास हजार रुपये चोरी हो चुके थे। गोयल ने बताया कि जब उन्होंने मॉल के सुरक्षा गार्ड को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखाने को कहा तो उनको कैमरे न होने की बात कही गई। जबकि वे हरेक महीने अपने दफ्तर का हजारों रुपये मैंटेनेंस चार्ज देते हैं, लेकिन मॉल प्रबंधकों की तरफ से अभी तक सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगाए गए।
विज्ञापन

वहीं, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पवन कुमार ने शर्मा ने कहा कि मामला संदिग्ध है। इसकी जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें