फड़ी वाले से खरीदा सामान, पैसा देने के बहाने ले गए कार में
रूपनगर के राष्ट्रीय मार्ग पर वारदात, अगवा कर दुकानदार से की मारपीट, नकदी भी छीनी
पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत, कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली।
रूपनगर राष्ट्रीय मार्ग पर फड़ी लगाकर समान बेचने वाले व्यक्ति के पास कार सवार तीन युवक आए। सामान खरीदने के बाद युवकों ने फड़ी लगाने वाले अगवा कर उससे मारपीट की और उसकी जेब से नकदी लेकर फरार हो गए। इस वारदात के संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया गया है। रूपनगर मार्ग पर यह वारदात उस समय हुई, जब सड़क किनारे मूंगफली और खानी-पीने का समान बेचने वाली फड़ी पर कार में सवार होकर तीन युवक वहां आए।
घटना के संबंध में दुकानदारों राजेश कुमार और सुंदर लाल ने बताया कि वह दोनों भाई हैं। वे रूपनगर मार्ग पर खाने पीने का समान बेचने के लिए फड़ी लगाई हुई थी। इस दौरान एक कार वहां आई, जिसमें तीन युवक सवार थे। उन्होंने कहा कि कार खड़ी करके तीनों युवकों ने हजारों रुपये का समान खरीद कर पैक करवा लिया। उन्होंने बताया कि युवकों ने सामान का बिल बनाने को कहा और समान कार में रख लिया। सुंदर कुमार ने बताया कि इस दौरान लडकों ने कहा कि उनका एक साथी आगे खड़ा है, जिसके पास पैसे हैं। युवकों ने पैसे देने का बहाना बनाकर दुकानदार राजेश को अपनी कार में बैठा लिया। सुंदर लाल ने बताया कि जब कार सवार युवक वहां से चले गए तो वह कार की ओर ही देख रहा था। उन्हें कुछ शंका हुई और वह अपना स्कूटर लेकर कार के पीछे चले गए। सुंदर लाल ने बताया कि कार सवार युवकों ने जहां अपना साथी के खड़े होने की बात कही थी, उस जगह पर युवकों ने कार खड़ी नहीं की। उन्होंने बताया कि कार सवार उसके भाई सुंदर को भी अगवा करके ले गए। उसके साथ युवकों ने मारपीट की और गांव पडियाला के पास छोड़कर भाग गए। उसने बताया कि कार सवार सुंदर की जेब में रखे करीब 2000 की नकदी भी ले गए। लूटमार का शिकार हुए दुकानदारों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी है। उन्होंने दोषियों को काबू करने की मांग की है।
फोटो कैपशन : कुराली में लूटमार का शिकार हुए दुकानदार राजेश कुमार और सुंदर लाल घटना संबंधी जानकारी देते हुए।