फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत विभाग में फर्जी दस्तवेजों से ठेका लेने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत विभाग में फर्जी दस्तवेजों से ठेका लेने की कोशिश
विज्ञापन

विभाग के एक्सईएन की शिकायत पर दो ठेकेदारों पर केस दर्ज
दोनों आरोपी अमृतसर के रहने वाले, पुलिस का दावा जल्दी पकड़े जायेगे आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। पंचायत विभाग में फर्जी दस्तावेजों से ठेका लेने की कोशिश का मामला सामने आया है। विभाग की शिकायत पर अमृतसर निवासी दो भाइयों पर ठगी का केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान सुरजीत सिंह और बलजीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों पर पुलिस ने धारा 420, 467, 465 और 471 के तहत केस दर्ज किया है। फेज-आठ थाना के एसएचओ राजीव कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में पंचायत विभाग के एक्सईएन ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी भाई हैं। दोनों आरोपियों की क्त्रिस्एटिव बिल्डर्स नाम की कंपनी है। दोनों ने पंचायत विभाग में ठेका लेने के लिए फर्जी दस्तावेज लगाए थे। जब विभाग द्वारा दस्तावेजों को स्क्रूटनी की गई तो आरोपियों की पोल खुल गई। इसके बाद अधिकारियों ने इस मामले को अपने उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाया, जिसके बाद अधिकारियों ने उन पर केस दर्ज करने की सिफारिश की थी। इसके बाद केस दर्ज करने को कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई सरकार बनने के बाद कई ठेकेदार नपे
नई सरकार बनने के बाद कई विभागों में काम करने वाले ठेकेदार और अधिकारी नपे हैं। जो की ग्रुप बनाकर सरकारी खजाने को नुकसाना पहुंचा रहे थे। पहले सारे केस विजिलेंस ने दर्ज किए थे, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें