सड़क हादसों में एक की मौत, एक गंभीर
मोहाली। शहर में हुए दो सड़क हादसों में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप में जख्मी हो गया। मृतक की पहचान सुरिंदर सिंह के रूप में हुई है। फेज-8 इंडस्ट्रियल एरिया की पुलिस चौकी में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
सेक्टर-70 निवासी किशनवीर सिंह ने कहा कि वह अपने साले सुरिंदर सिंह के साथ खरड़ से मोहाली आ रहे थे। वह फेज-8 इंडस्ट्रियल एरिया चौकी के पास पहुंचे तो किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। किशनबीर सिंह ने बताया कि इसके बाद वह सुरिदंर सिंह को पीजीआई ले गए जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे हादसा सनेटा में हुआ जब एक बाइक सवार को कार वाले ने टक्कर मार दी। हादसे में सुखविंदर सिंह निवासी मौली बैदवान गंभीर रूप जख्मी हो गया। सोहाना थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।