फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी पुलिस ने अवैध माईनिंग के आरोप में तीन केस दर्ज किए

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध माइनिंग के आरोप में एक गिरफ्तार, तीन फरार
विज्ञापन

चार टिप्पर कब्जे में लिए
डेराबस्सी। पुलिस ने अवैध माइनिंग के तीन मामलों में एक को गिरफ्तार कर चार टिप्पर जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि तीन चालक ग्रेवल लदे टिप्पर छोड़कर फरार हो गए जबकि चौथे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने सूचना के आधार पर रामगढ़ रोड पर ककराली में नाकाबंदी की हुई थी। मुबारिकपुर पुलिस के एएसआई गुरवरयाम सिंह के अनुसार ग्रेवल लदे हरियाणा नंबर के दो टिप्परों को रोकने पर वे ग्रेवल से संबंधित कोई भी दस्तावेज दिखाने में असफसल रहे। इनमें एक चालक टिप्पर छोड़कर फरार हो गया जबकि दूसरे के चालक सुरेश पाल पुत्र सरबन सिंह, रत्तेवाली, पुलिस थाना चंडीमंदिर, जिला पंचकूला को पुलिस ने काबू कर लिया। सुरेश के खिलाफ पुलिस ने माइनिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। उधर, डेराबस्सी में नाकाबंदी के दौरान एएसआई कुलदीप सिंह ने ग्रेवल लदा एक टिप्पर जब्त किया जिसका चालक दस्तावेज दिखाने के बहाने टिप्पर छोड़कर फरार हो गया। इसी प्रकार एएसआई परमजीत सिंह ने भी अज्ञात टिप्पर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है जो नाकाबंदी के दौरान पुलिस द्वारा रोकने पर टिप्पर छोड़कर फरार हो गया। सभी के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें