फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ के स्कूल में बच्चों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की मामले की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नया शहर बडाला खरड़ के प्रिंसिपल द्वारा बच्चों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और परेशान करने के मामले की जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को मामले की जांच करने के लिए एसडीएम खरड़ विनोद कुमार बंसल, डीएसपी खरड़ दीप कमल व एसएचओ सदर इंद्रजीत सिंह पुलिस फोर्स के साथ स्कूल पहुंचे। टीम ने स्कूल प्रमुख व सिख प्रतिनिधियों के साथ इस संबंध में बातचीत की। अब तक इस मामले का कोई हल नहीं हो सका। इस मौके पर यूनाईटेड सिख पार्टी के नेता भाई दविंदर सिंह खालसा ने बताया कि कुछ दिन पहले पार्टी के नेताओं ने एसएसची मोहाली को पत्र लिख कर सरकारी सीनीयर सेकेंडरी स्कूल नया शहर बडाला खरड़ के प्रिंसिपल के खिलाफ बच्चों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने व तंग परेशान करने पर मामला दर्ज करने की मांग की थी। आरोपर था कि स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा सिख बच्चों को दाढ़ी काट कर आने, दस्तार और कड़ा पहन कर न आने के लिए मजबूर किया जाता है जिस कारण स्कूल में पढ़ रहे सिख बच्चों में भय बना हुआ है।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर बच्चों के परिजनों समेत सिखों में रोष है। उन्होने स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज करके यहां से हटाने की मांग की है। परिजनों ने कहा है कि जल्द ऐसा न किया गया तो मामले को कोर्ट ले जाने की बात की गई है। इस मौके पर गांव के पूर्व सरपंच और पंचायत यूनियन पंजाब के प्रधान हरमिंदर सिंह मावी ने कहा कि ऐसा करीब दो साल से हो रहा है। जिस कारण टकराव पैदा होने का डर बना है। इस अवसर पर उन्होने प्रशासन से प्रिंसिपल को बर्खास्त करने की मांग की और चेतावनी दी की यदि प्रशासन ने जल्द कोई कार्रवाई नही की तो स्कूल को ताला लगा दिया जाएगा।
स्कूल के प्रिंसिपल मलकीत सिंह ने इस मामले में कहा कि स्कूल की 26 दुकानों को खाली करवाने की प्रक्रिया चल रही है। गांव में चल रही राजनीति की वजह से कुछ बच्चों को गुमाराह करके उनको जानबूझ कर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होने सभी आरोपो को नकार दिया। एसडीएम विनोद कुमार बंसल ने कहा कि वह मामले की जांच करने आए है और सभी पक्षों के साथ बातचीत की गई है। प्रशासन इस मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहा है। इस अवसर पर कुलविंदर सिंह,हरनेक सिंह,जसवीर सिंह, सतवीर सिंह, आत्मा सिंह, कर्णजीत सिंह, कुलजीत सिंह, कुलवंत सिंह और बलजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें