फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : उन्नीस वर्षीय लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- लड़की के पिता ने पुलिस थाने में दर्ज करवाई शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। जीरकपुर के एक गांव के रहने वाले पिता ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी 19 वर्षीय बेटी को एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कुछ समय पहले युवक के पिता ने उसकी बेटी को उठा ले जाने की धमकी दी थी, जिसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को दे दी है। दूसरी ओर, पुलिस ने पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी बुधवार की सुबह घर से गई थी, जिसके बाद वापस नहीं लौटी। बाद में बेटी की तलाश में आसपास के लोगों से पूछताछ की तो उसका कही कोई सुराग नहीं मिला। जबकि बेटी की तलाश के लिए परिजनों से संपर्क साधा, लेकिन कोई बात नहीं बनी। मामले की लिखित शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में अधिकारियों को दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने शक जताया है कि लोहगढ़ का रहने वाला विकास उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ कहीं भगा ले गया है, जिसकी जांच की जाए। एसएचओ गुरजीत सिंह ने बताया शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें