फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुल गई नींद, चोरों की मेहनत पर फिरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फेज-11 बल्क मार्केट का है मामला, पुलिस ने चार पर दर्ज किया केस
विज्ञापन

एक आरोपी को पुलिस ने किया काबू, मामले की चल रही है जांच

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। फेज-11 स्थित बल्क मार्केट स्थित एक शोरूम में चोरी करने आए आरोपियों की कोशिश उस समय फेल हो गई जब रात को अचानक ठेकेदार की नींद खुल गई। उसने मौके पर एक युवक को दबोच भी लिया। हालांकि आरोपी के साथ ही उसे छुड़ाकर ले जाने में कामयाब रहे। पुलिस ने शोरूम के मालिक की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज अपनी जांच शुरू कर दी है।
थाना फेज-11 के एसएचओ गुरप्रीत सिंह बैंस ने कहा कि मनिंदर सिंह की शिकायत पर एक युवक के नाम पर व तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457, 380, 511 के तहत केस दर्ज कर लिया है। हमने एक आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सेक्टर-33 ए निवासी मनिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका खुद का बिजनेस है। सेक्टर 65ए स्थित बल्क मार्केट के दो शोरूमों की ग्राउंड फ्लोर पर उसने सरिया, शटरिंग मैटीरियल (फोल्डिंग पाईपें तथा प्लेट्स), वेल्डिंग कटर, वेल्डिंग सैट्ट, ग्रैंडर, तार, हिल्टिंग मशीन आदि कंस्ट्रक्शन मैटीरियल रखा हुआ है। उसने बताया कि शोरूम के फ्रंट पर लोहे का शटर, बेकसाइड पर 8 फुट ऊंची दीवार है व शोरूम का पिछला दरवाजा भी लोहे का है। इसी फ्लोर पर उसका लेबर ठेकेदार देखरेख के लिए रहता है। 19 व 20 जनवरी की मध्यरात्रि उसका ठेकेदार राजेश कुमार सो रहा था। अचानक रात को कुछ सामान उठाने की आवाज सुनाई दी तो राजेश उठ गया था। उसने देखा तो शोरूम का पिछला दरवाजा खुला हुआ था। शोरूम में चार लड़के दाखिल हो चुके थे जो कि शोरूम में से लोहे का सामान उठा कर पीछे की ओर ले जा रहे थे। जब राजेश ने उठ कर आवाज लगाई तो वे पिछली दीवार फांद कर फरार होने लगे और राजेश ने भाग कर उन में से एक को पकड़ लिया। उसके तीनों साथी उसके पास आए और धक्कामुक्की करके अपने साथी को छुड़ा कर फरार हो गए।
विज्ञापन


भागते हुए एक की जेब से गिरा आधार कार्ड
शिकायतकर्ता ने बताया कि भागते समय एक युवक की कमीज से आधार कार्ड निकल कर नीचे गिर गया। यह आधार कार्ड उसने पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने आधार कार्ड को लेकर उस आरोपी तक पहुंच बना ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें