फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनोवा कार नहीं शराब का टैकर पुलिस के उड़ गए होश

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी नहीं पेश कर पाया कोई दस्तावेज, पुलिस ने शराब व कार को लिया कब्जे में
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। लालडू में नकली शराब फैक्टरी बनाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि सोहाना पुलिस ने एक कार को नाके पर काबू किया। उसकी जब चेकिंग की गई तो पुलिस के होश उड़ गए। कार से करीब 57 पेटी शराब बरामद हुई है। आरोपी ने बड़ी चालाकी से कार में शराब की पेटियां सेट करके रखी थीं। आरोपी शराब संबंधी कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। इसलिए पुलिस ने कार व शराब को अपने कब्जे में ले लिया। कार चालक की पहचान सुरेवान उर्फ बनी निवासी मंडी गोबिन्दगढ़, जिला फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुुताबिक पुलिस व एक्साइज विभाग की टीम ने मिलकर गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना के नजदीक नाका लगाया हुआ था। तभी इनोवा कार नाके से गुजरने लगी तो उसे रोक कर तलाशी ली गई। कार में से 57 पेटियां नाजायज शराब की बरामद हुई। यह शराब चंडीगढ़ से लाई जा रही थी। जिक्रयोग है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पुलिस ने काफी मात्रा में इस तरह की शराब पकड़ी है। वहीं, इस दौरान यह भी बात सामने आ रहा है कि पंजाब में शराब महंगी होने के चलते लोग चंडीगढ़ से शराब लाकर पंजाब में सप्लाई करते हैं। जोकि पूरी तरह से गैर कानूनी है। कुछ समय पहले एक्साइज विभाग ने आदेश पारित किए थे कि जो भी व्यक्ति पंजाब में बाहरी राज्य की शराब लेकर आता पकड़ा गया, उस पर केस दर्ज किया जाएगा। साथ ही उन्हें दो लाख रुपये तक का जुर्माना भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें