फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिषभ मर्डर केस का आरोपी पुलिस कस्टडी से भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी का साथी उसे बाइक पर ले जाने के लिए आया हुआ था
विज्ञापन

जैसे ही आरोपी बाइक पर निकले पीसीआर ने पीछा कर गिरा दी आरोपियों की बाइक
इस दौरान मुख्य आरोपी पकड़ा गया, जबकि बाइक लेकर आया उसका साथी हो गया फरार

अमर उजाला ब्यूूरो
खरड़। चंडीगढ़- खरड़ हाईवे पर शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी मच गई जब पटियाला से पेशी पर लाए कैदियों को सुनवाई के बाद गाड़ी में बैठाया जा रहा था। इस दौरान सारंगपुर में कुछ समय पहले हुए पहले हुए रिषभ हत्याकांड का आरोपी पुलिस कर्मियों से धक्का मुक्की कर फरार हो गया। आरोपी का दूसरा साथी फिल्मी स्टाइल पहले ही आगे खड़ा था। जोकि आरोपी को तुरंत बाइक पर बैठाकर फरार हो गया। इसी बीच खरड़ सिटी पुलिस की पीसीआर पार्टी के दो पुलिस कर्मचारी जो अदालत के निकट सुरक्षा के लिए घूम रहे थे। इन दोनों पुलिस कर्मचारियों ने भाग रहे कैदी की मोटरसाइकिल का पीछा करके चंद कदमों पर ही मोटरसाइकिल को धक्का देकर गिरा दिया और भाग रहे कैदी अनुज उर्फ खान को दबोच लिया लिया, लेकिन इसी दौरान मोटरसाइकिल चला रहा हेल्मेट पहना नौजवान पुलिस कर्मचारियों को चकमा देकर पैदल ही गलियों के रास्ते फरार हो गया।
खरड़ सिटी पुलिस के इंचार्ज भगवंत सिंह ने बताया कि जल्दी ही कैदी अनुज उर्फ खान को भगाने की मदद करने वाले युवक को भी पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। वहीं, इस मामले में खरड़ सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार सारंगपुर में रिषभ मर्डर केस में शामिल अनुज उर्फ खान पुत्र जय भगवान निवासी 130 सारंगपुर चंडीगढ़ 2017 में नया गांव पुलिस स्टेशन में दर्ज एक केस में गिरफ्तार होने के बाद पटियाला जेल से अन्य कैदियों के साथ पुलिस की गाड़ी में खरड़ अदालत में पेशी भुगतने आया था। पेशी भुगतने के बाद अदालत परिसर में ही कैदी अनुज की नाभा जेल से आए एक अन्य कैदी गगनदीप सिंह के साथ भी कहासुनी हुई। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने एक दूसरे से दूर हटा दिया। अदालत परिसर में पहले से ही वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण पटियाला जेल से आई गाड़ी निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पिल्लरों के बीच खड़ी थी। इस गाड़ी से पुलिस कर्मचारी एक एक कैदी को पैदल अदालत परिसर तक लेकर जा रहे थे। पेशी भुगतने के बाद पुलिस कर्मचारी दोबारा फिर उसी तरह अदालत में कैदियों की बैरक से एक एक कैदी को पैदल पुलिस की गाड़ी तक लेकर आ रहे थे। कैदी अनुज जैसे ही पुलिस गाड़ी के निकट पहुंचा तो उसने अचानक दोनों पुलिस कर्मचारियों को झटका देकर अपना हाथ छुड़ा लिया। साथ ही उन्हें जोर से धक्का देते हुए जमीन पर गिरा दिया और पैदल ही बस स्टैंड की ओर भाग निकला। कुछ दूरी पर जाकर वह पहले से ही खड़े अपने साथी की मोटरसाइकिल पर बैठ गया, लेकिन इसी बीच सिटी पुलिस खरड़ के दो पीसीआर पर तैनात पुलिस कर्मी गुलशन खान व परप्रीत चंदेल ने इनका पीछा करते हुए आरोपी कैदी अनुज उर्फ खान को पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस के कुछ कर्मचारियों को भी चोटें आई हैं। खरड़ सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है

बाइक पर लगा था टेंपरेरी नंबर
पुलिस ने आरोपी को भगाने में प्रयोग पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया है, जिस पर टेंपरेरी नंबर लगा हुआ है। उसकी आगे व पीछे की नंबर प्लेटों में कई नंबर गायब हैं। आरोपी अनुज उर्फ खान को शनिवार को खरड़ अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


मोहाली से भी कैदी भाग चुक है
यह पहला मौका नहीं है कि जब पेशी पर लाए गए कैदी पुलिस स्टडी से भागे हों। मोहाली व डेराबस्सी में भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। मोहाली से गत तीन महीनों में ही दो कैदी भागे है। जो कि अभी तक पकड़ में नहीं आए। जबकि डेराबस्सी से भी इसी स्टाइल में कैदी भागा था, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया था। इतना ही नहीं बलौंगी थाने से ड्रग तस्करी में सजा सुनाए जाने के बाद दो दोषियों को बलौंगी थाने में एक रात रख दिया गया था। दोनों दोषी रात को फरार हो गए थे। इसके बाद बलौंगी पुलिस ने दोनों को काबू किया था।

फोटो कैप्शन- गिरफ्तार आरोपी सिटी पुलिस खरड़ की हिरासत में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें