फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की का 36 घंटे बाद नहीं निकला कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी युवक को पुलिस तीसरे दिन भी नहीं कर सकी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरड़ । रविवार को खरड़ की गायब एक नाबालिग लड़की को उसके घरवालों ने 36 घंटे बाद खुद ही खोज निकाला और गांव बडाला के एक घर से सोमवार की देर रात को बरामद करके पुलिस के हवाले कर दिया लेकिन पुलिस घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। नाबालिग लड़की के पिता ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग लड़की सुबह 11 बजे घर से स्टेशनरी का कुछ सामान लेने बाजार गई थी। उसके बाद वह अपनी एक सहेली के पास चली गई। शाम तक लड़की जब वापिस नहीं लौटी तो उन्होंने अपनी बेटी की सहेली के घर जाकर पता किया तो उसने बताया कि वह उसके घर आधा घंटा रुकने के बाद लगभग 12 बजे चली गई थी। इसी बीच लड़की के घरवालों को यह पता चला कि उनके घर के निकट एक दुकान पर नौकरी करने वाला युवक राज कुमार निवासी गांव बडाला उनकी बेटी को बहला फुसला कर ले गया है। नाबालिग लड़की के पिता ने सिटी पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस शिकायत दर्ज होने के 16 घंटे बाद मात्र तीन किलोमीटर की दूरी तय करके आरोपी के घर पहुंची। आरोपी के न मिलने पर पुलिस उसके पिता व भाई को पूछताछ के लिये पुलिस स्टेशन लेकर आई और पूछताछ के बाद रात को आठ बजे इन्हें छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन की लोकेशन से पता लगाया कि आरोपी नैना देवी की तरफ है। लड़की के घरवालों ने सोमवार की रात को एक बार फिर पुलिस से अपनी लड़की के बारे में पता करना चाहा तो थाने में तैनात ड्यूटी अफसर ने उन्हें यह कह कर वापिस घर भेज दिया कि उनकी लड़की दो तीन दिन में अपने आप घर वापिस आ जाएगी। लड़की के घरवालों ने अपने कुछ रिश्तेदारों को साथ लेकर गांव बडाला में गुप्त तौर पर नाकेबंदी कर दी। देर रात नाबालिग लड़की के पिता को सूचना मिली कि आरोपी युवक राज कुमार उसकी बेटी को लेकर गांव बडाला के बस स्टैंड पर एक आटो से उतर कर पैदल अपने घर की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही लड़की का पिता व भाई कुछ युवकों को साथ लेकर युवक के घर बडाला पहुंचे और घर के अंदर से अपनी नाबालिग बेटी को बरामद कर लिया।
विज्ञापन

लड़की को ले जाने को लेकर आरोपी युवक व उसके दोस्तों ने विरोध जताया जिसे लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोपी उसके साथियों ने लड़की के परिवार के एक सदस्य को अपने पास बंधक बना लिया। लड़की के परिवार वाले लड़की को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे और लड़की को पुलिस के हवाले कर दिया। लड़की के पिता ने बताया कि उनके परिवार का एक सदस्य आरोपियों ने अपने घर में बंधक बना लिया है जिसे छुड़ाने के लिये पुलिस की एक टीम गांव बडाला गई और बंधक युवक को छुड़ा कर ले आई लेकिन पुलिस ने तब भी घर में मौजूद आरोपी राज कुमार को गिरफ्तार करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। पुलिस ने नाबालिग लड़की का आज खरड़ सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया। केस की जांच कर रहे जांच अधिकारी अश्विनी कुमार ने बताया कि नाबालिग होने के कारण लड़की का तीन चरणों में मेडिकल करवाया जाएगा। आरोपी राज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें