फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : पशुओं पर अत्याचार करने के आरोप में मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के मीट प्लांट जा रहा 11 पशुओं से लदा कैटर दूसरे वाहन से टकराया
विज्ञापन

- पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत यूपी निवासी पर किया केस दर्ज
- दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो।
जीरकपुर।
उत्तर प्रदेश निवासी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने पशुओं पर अत्याचार करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। जबकि आरोपी का सेक्टर-32 में इलाज चल रहा हैं, जिसके ठीक होने के बाद आगामी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। आरोपी की पहचान मेहरबान पुत्र शरीफ निवासी मुजफ्फरनगर (यूपी) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब सवा नौ बजे बनूड़ की ओर से एक कैटर जीरकपुर आ रहा था। उन्होंने बताया कि बनूड़-जीरकपुर रोड पर स्थित नौ गजा पीर के पास कैटर की अपने आगे जा रहे अन्य वाहन से टक्कर हो गई, जिसमें कैटर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद हाईवे पेट्रोलिंग की एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसने जख्मी हालत में कैटर चालक को बाहर निकाला और सेक्टर-32 सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां उसकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है। दूसरी ओर, पुलिस ने जब दुर्घटनाग्रस्त कैटर की तलाशी ली तो उसके अंदर कुल 11 आवारा पशु बांध रखे थे, जिनको आरोपी मुजफ्फरनगर (यूपी) के मीट प्लांट/स्लाटर हाउस में ले जा रहा था। पुलिस कैटर चालक खिलाफ पशुओं के साथ अत्याचार करने के आरोप में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआई ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें